प्रियंका-निक ने बेटी पर लुटाया प्यार, पापा की नाक से खेलती दिखी नन्हीं मालती मैरी

10/16/2023 3:00:02 PM

मुंबई:  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। कपल एक-दूसरे संग प्यार का इजहार करने का एक मौका नहीं छोड़ता। प्रियंका-निक की एक प्यारी सी बेटी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। निकयंका अक्सर अपनी बेटी संग प्यार भरी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में निक ने पत्नी प्रियंका और बेटी मालती मैरी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

ये तस्वीरें हाल ही में अमेरिका के नैशविले में हुए जोनस ब्रदर्स के शो के दौरान बैक स्टेज पर ली गईं थी। एक तस्वीर में प्रियंका को मालती को अपनी बाहों में पकड़े हुए देखा जा सकता है जो अपने पापा निक की नाक से खेलने में व्यस्त देखी जा सकती है। वहीं एक तस्वीर में निक अपनी लाडली को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ निक ने लिखा-"अपने परिवार को काम पर लाओ।"

PunjabKesari


इससे पहले मालती मैरी का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया था। ये  वीडियो निक जोनस के कॉन्सर्ट का था जिसमें मालती ऑडियंस की तरफ हाथ हिलाकर उन्हें हैलो कहती दिखाई दे रही हैं।  सामने आए एक वीडियो में मालती अपनी मां की गोद में दिखाई दे रही हैं।व्हाइट कलर की फ्रॉक पहने वे बेहद क्यूट लग रही हैं और अपनी मां की ही तरह हाथ हिलाकर सभी को हैलो बोल रही हैं। इस दौरान मालती के चेहरे पर एक खूबसूरत हंसी झलक रही है जिसे देख प्रियंका भी काफी खुश हो रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

ये वीडियोज प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस के कॉन्सर्ट के हैं जिसमें मालती ऑडियंस की तरफ हाथ हिलाकर उन्हें हैलो कहती दिखाई दे रही हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

एक वायरल वीडियो में मालती को अपने पापा के लिए ताली बजाते और स्टेज पर उनके पीछे चलने की कोशिश करते दिख रही हैं। जब निक जोनस उनके करीब आते हैं तो वे उनके पीछे लगभग मंच पर आ जाती हैं जिसके बाद निक उनका माथा चूमते हैं और प्रियंका उन्हें अपनी बाहों में ले लेती हैं।

 


 वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में दिखाई देंगी। फिल्म को इल्या नायशुलर डायरेक्ट कर रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News