फिल्म अभिनेत्री रूही बानो का तुर्की में निधन

1/25/2019 8:33:25 PM

इस्लामाबादः पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री रूही (67) बानो का शुक्रवार को तुर्की में निधन हो गया। सुश्री बानो का तुर्की में उपचार चल रहा था। वह इस्तांबुल के एक अस्पताल में तीन जनवरी को भर्ती करायी गईं थी। उनके विभिन्न अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वह 67 वर्ष की थीं।

एक न्यूज ने परिवार सूत्रों के हवाले से कहा है कि सुश्री बानो पिछले 10 दिन से वेंटीलेटर पर थीं। सुश्री बानो की बहन रूबीना ने कहा है कि अभी यह फैसला नहीं लिया गया है कि उन्हें दफनाने के लिए पाकिस्तान लाया जाएगा अथवा तुर्की में ही दफनाया जायेगा। सुश्री बानो के एकमात्र पुत्र की 2005 में लाहौर में हत्या कर दी गयी थी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News