Bollywood Top News: सिंगर शाहिद माल्या के सिर से उठा पिता का साया....तीखे तेवरों की वजह ''ये रिश्ता क्या कहलाता'' से निकाली गईं थीं हिना

4/29/2024 4:42:14 PM

मुंबई: मशहूर सिंगर शाहिद माल्या पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शाहिद माल्या के पिता सलीम का निधन हो गया है। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राजन शाही ने हाल ही में  बताया कि हिना खान को उन्होंने शो से निकाल दिया था। एक्ट्रेस के तीखे तेवरों की वजह से डायरेक्टर ने रातों रात अक्षरा का किरदार खत्म करने का फैसला लिया।पढ़ें बाॅलीवुड की टाॅप खबरें

आज अपने पापा को खो दिया..सिंगर शाहिद माल्या पर टूटा दुखों का पहाड़

 मशहूर सिंगर शाहिद माल्या पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शाहिद माल्या के पिता सलीम का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी से लड़ते हुए आज (29 अप्रैल) सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज (29 अप्रैल) शाम वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।

तीखे तेवरों की वजह 'ये रिश्ता क्या कहलाता' से निकाली गईं थी हिना खान
 

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। वहीं बीते कुछ दिनों से तो ये शो चर्चा का विषय बना हुआ। दरअसल, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राजन शाही ने हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लीड एक्टर शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को टर्मिनेट किया। वहीं अब राजन ने इस पर बात की। उन्होंने  कि प्रतीक्षा ने प्रोडक्शन यूनिट पर नखरे दिखाना शुरू कर दिया था और यहां तक कि जब निर्देशक ने उन्हें एक सीन करने का तरीका बताया तो वह वहां से चली गईं। इसके अलावा राजन शाही ने हिना खान को शो से बाहर किए जाने पर भी बात की।


एक्ट्रेस ने मौत को लगाया गले, अपार्टमेंट के फ्लैट में लटकी मिली बाॅडी

भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई। खबर है कि  भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय उर्फ 'अन्नपूर्णा' की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बिहार के भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में एक्ट्रेस की बाॅडी लटकी हुई मिली जिससे वहां सनसनी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस खबर से इंडस्ट्री सदमे में है। अमृता ने सुसाइड क्यों किया ये वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

बहू आरती के स्वागत में रोशनी से जगमगा उठा ससुराल

  गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह अब मिसेज चौहान बन गई हैं। आरती ने 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग सात फेरे लिए। शादी के बाद आरती का ससुराल में जोरदार स्वागत हुआ और एक्ट्रेस की आंखें छलक उठीं।  

मौसी संग नानी के घर पहुंची राहा

 

 आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं। जब भी राहा मम्मी-पापा या फैमिली के किसी मैंबर के साथ स्पाॅट होती हैं तो उनकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। हों भी क्यों ना आखिर कपूर खानदान की ये प्रिंसेस है ही इतनी क्यूट। राहा की क्यूटनेस देख हमेशा ही लोगों का दिल पिघल जाता है। वहीं अब एक बार फिर रणबीर की प्रिंसेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं।

मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र...बन-ठनकर स्पाॅट हुईं आरती

 

गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह दीपक चौहान संग शादी के बंधन में बंध गईं। शादी में बाॅलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने शिरकत की। खुद गोविंदा भी सभी गिले शिकवे मिटा भांजी को आशीर्वाद देने पहुंचे। खैर शादी हो गई और अब दुल्हनिया आरती सिंह अपने ससुराल पहुंच गई है जहां उसका जोरदार स्वागत हुआ। वहीं शादी के बाद आरती ने पति दीपक संग पहली पब्लिक अपीयरेंस भी दे दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News