''तुम्हारे बिना लाइफ की कल्पना नहीं'' जिंदगी से जंग हारी तारक मेहता की ''मिसेज रोशन'' की बहन, 45 की उम्र में डिंपल का निधन

4/18/2024 2:36:41 PM


मुंबई: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पुरानी 'मिसेज रोशन' यानि एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस का उनकी बहन डिंपल से हमेशा के लिए साथ छूट गया है।

PunjabKesari

 

जी हां, डिंपल ने 13 अप्रैल को 45 की उम्र में अपने होमटाउन जबलपुर,मध्य प्रदेश में अंतिम सांस ली। जिस समय डिंपल का निधन हुआ उस दौरान जेनिफर उनके साथ नहीं थी। उन्हें किसी काम के लिए मुंबई आना पड़ा था। वहीं बहन के निधन से जेनिफर बुरी तरह टूट गई हैं।

PunjabKesari

 

उन्होंने इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया है। जेनिफर ने लिखा-'मेरी प्यारी बहन डिंपल तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती। लव यू।मिस यू। तुमने हमें सिखाया कैसे लाइफ के हर मोमेंट को जिंदादिली के साथ जीना है और हंसना है, भले ही परिस्थिति कैसी भी हो। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।'

PunjabKesari

 

इस महीने की शुरुआत में रक्तचाप कम होने के बाद डिंपल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। उसके पित्ताशय में भी पथरी थी। हालांकि, कुछ दिनों के बाद डिंपल को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। वहां, उनका बीपी कथित तौर पर बेहद निचले स्तर पर पहुंच गया था और उनकी नाड़ी लगभग शून्य थी। फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jennifer Mistry Bansiwal🧚‍♀️♾ (@jennifer_mistry_bansiwal)

साल पहले छूटा था भाई का साथ

बीते दिनों जेनिफर ने एक वेब पोर्टल में  बताया था वो पर्सनल लाइफ में मुश्किलों से जूझ रही हैं। उन्होंने अपनी छोटी बहन का हेल्थ अपडेट दिया था। बताया था वो काफी सीरियस है। उसकी हालत गंभीर है। मुश्किल पलों में बहन का साथ देने के लिए वो अपने होमटाउन गई थीं। इसी इंटरव्यू में जेनिफर ने अपने छोटे भाई की मौत का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था बीते डेढ़ साल से उनकी लाइफ परेशानियों में बीत रही हैं। छोटे भाई की मौत के बाद से वो मायके की 7 लड़कियों की जिम्मेदारी निभा रही हैं।इस बीच तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित मोदी संग उनका लीगल केस भी चल रहा है।

जेनिफर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाती थीं। उन्होंने शो के निर्माता असित कुमार मोदी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उन पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे और शो के कुछ पूर्व अभिनेताओं ने भी उनका समर्थन किया था। मार्च 2024 में जेनिफर ने खुलासा किया था कि उन्होंने मोदी के खिलाफ केस जीत लिया है। एक वीडियो में उन्होंने यह भी दावा किया कि निर्माता को उन्हें मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपए देने होंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News