उम्र के इस पड़ाव में दिग्गज एक्ट्रेस माला से छूटा जीवन साथी का साथ, पति चिदंबर प्रसाद लोहानी का 86 की उम्र में निधन

4/30/2024 12:26:56 PM

मुंबई: एंटरटेनमेंट  इंडस्ट्री से अभी-अभी एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। खबर है कि दिग्गज एक्ट्रेस माला सिन्हा का उनके एक्टर पति चिदंबर प्रसाद लोहानी से साथ हमेशा के लिए छूट गया है।

PunjabKesari

सीपी लोहानी ने 86 की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर सीपी लोहानी का निधन कैसे हुआ उसकी जानकारी भी सामने आई है हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि वो काफी समय से बीमार थे।

 

PunjabKesari

 

उनका एक अस्पताल में इलाज भी करवाया जा रहा था। खबरों की मानें तो एक्टर को निमोनिया था और उनकी तबियत खराब चल रही थी। इसके अलावा उन्हें अल्जाइमर की भी समस्या था। उनकी इस समस्या का इलाज अन्नपूर्णा न्यूरो अस्पताल में करवाया जा रहा था।

PunjabKesari

 

बता दें, सीपी लोहानी न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा थे बल्कि उन्होंने संगीत की दुनिया में भी पहचान बनाई थी। इसके अलावा वो वित्त मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय में भी काम कर चुके थे। ऐसे में हर कोई अब उन्हें याद कर भावुक हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News