ये हैं बॉलीवुड की बेस्ट बाप-बेटी की जोड़ियां, जिन्हें देख आपको भी आ जाएगी अपने पापा की याद

9/15/2018 2:20:15 PM

मुंबई: बाप-बेटी का रिश्ता बहुत प्यारा होता है। बेटियां अपने पापा की दुलारी होती हैं।  जितना एक पिता अपनी बेटी के लिए चिंतित होता है, उतना कोई और नहीं होता। इंडस्ट्री में बेटों की तो भरमार है पर यहां भी बेटियां ज्यादा पीछे नहीं हैं। आज हम आपको ऐसी ही बॉलीवुड स्टार्स के बाप-बेटी की जोड़ियां दिखाएंगे, जिसे देखकर आपके मन में पापा के लिए प्यार बढ़ेगा और अपने पापा को गले लगाने का मन करेगा।  

 

PunjabKesari

 

मीशा कपूर- शाहिद कपूर

बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का उनकी लाडली मीशा कपूर के साथ बेहद प्यारा रिश्ता है। शाहिद अक्सर मीशा की क्यूट तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर करते हैं।


 PunjabKesari

 

आराध्या  बच्चन-अभिषेक बच्चन


बाॅलीवुुड एक्टर अभिषेक बच्चन की शादी 2007 में ऐश्वर्या राय से हुई थी I 2011 में ऐश्वर्या ने एक प्यारी बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम आराध्या है I अभिषेक और आराध्या की तस्वीरें अक्सर सोशल साइट पर वायरल होती हैं।


PunjabKesari

 

सोनम कपूर- अनिल कपूर

अनिल और सोनम कपूर बाप-बेटी की जोड़ी सबसे स्टाइलिश मानी जाती है। सोनम ने  कई बार कहा है कि उनके पापा का सेंस ऑफ स्टाइल बहुत कमाल का है। 

 

PunjabKesari

 

श्रद्धा कपूर-शक्ति कपूर


फिल्मों में विलन का रोल करने वाले शक्ति कपूर का अपनी बेतटी के साथ काफी गहरा रिश्ता है। उन्हें अपनी बेटी के साथ समय बिताना बहुत पसंद है। श्रद्धा अपने पिता के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। 

 

PunjabKesari

 

सोनाक्षी सिन्हा- शत्रुध्न सिन्हा


शत्रुध्न सिन्हा को अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के ऊपर बहुत गर्व है। यह बाप-बेटी की ऐसी जोड़ी है जिसकी तरफ सबका ध्यान है। कोई टीवी शो हो या इंटरव्यू उन्हें देख कर साफ पता चलता है कि बाप-बेटी का रिश्ता कितना मजबूत है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News