जन्मदिन के खास मौके पर देखें अमिताभ के आलीशान बंगले ''जलसा'' की INSIDE तस्वीरें

10/11/2017 11:10:33 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन आज 75 साल के हो गए हैं। 11 अक्टूबर, 1942 को उनका जन्म इलाहाबाद में हुआ। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले अमिताभ मुंबई में प्रतीक्षा, जलसा सहित 4 बंगलों के मालिक हैं, जबकि 'जनक' का इस्तेमाल वो ऑफिस के तौर पर करते हैं।

PunjabKesari

बिग बी के मुंबई के जुहू इलाके में बंगला हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली के साथ 'जलसा' में रहते हैं। ये दो मंजिला घर करीब 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। उनके घर की फ्लोरिंग इटैलियन मार्बल की है।

PunjabKesari

वहीं, बाथरूम फिटिंग्स को खासतौर पर फ्रांस और जर्मनी से मंगवाया गया है। हर रूम को डिफरेंट थीम पर सजाया गया है। ड्रॉइंग रूम से लिविंग एरिया तक सभी कमरों की सजावट बेहतरीन है।

PunjabKesari

बीग बी का दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' हैं, जिसमें वो 'जलसा' में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ यहीं रहे हैं। अभिषेक और श्वेता का बचपन भी यहीं बीता है।

PunjabKesari

वहीं, 'जनक' में अमिताभ बच्चन का दफ्तर है। यहां वो मीडिया और अपने मेहमानों से मिलते हैं। 70 के दशक के आखिरी में अमिताभ 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'जलसा' खरीदा।

PunjabKesari

इसके अलावा बिग बी का एक और घर है, जिसे उन्होंने एक मल्टीनेशनल बैंक को किराए पर दे रखा है। हालांकि, इसका कुछ हिस्सा बच्चन परिवार पार्टियों के लिए इस्तेमाल करता है।

PunjabKesari

साल 2014 में उन्होंने 'जलसा' के ठीक पीछे एक और बंगला करीब 60 करोड़ रुपए में खरीदा है। यहां आराध्या के खेलने के लिए गार्डन और बड़ा-सा लिविंग रूम है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News