बिकिनी पहन और पैंट के बटन खोल सोफिया हयात ने शेयर की तस्वीर, बताया बच्चा खोने का दर्द

5/17/2018 4:09:07 PM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात अपने पति से अलग हो चुकी हैं। बीते दिनों उन्होंने पति पर फ्रॉड होने का आरोप लगाया था। रिश्ते के बुरे दौर की वजह से उन्हें अपना बच्चा भी खोना पड़ा। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ अपने बच्चे को खोने का दुख जताया है। सोफिया ने इंस्टापोस्ट पर अपने फैटी स्टमक की तस्वीर डालते हुए लिखा, मिसकेरेज के बाद मेरा शरीर ऐसा हो गया है।

 

PunjabKesari


बता दें कि सोफ‍िया ने पिछले दिनों पति पर चोरी का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि उसने पैसों के लिए हमारी सगाई की अंगूठी भी बेच दी। रिपोर्ट के मुताबिक, सोफिया ने पति व्लाड स्टेनेस्कु को अपने यूके स्थित घर से बाहर निकाल दिया था। कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टा पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। सोफिया का पेट पहले की अपेक्षा अब फैटी हो गया है। उनके शरीर में बच्चे को खोने के बाद यह बदलाव हुआ है।

 

PunjabKesari


सोफिया ने इंटरव्यू में खुलासा किया था मेरा पति शैतान और चोर। सोफिया ने 24 अप्रैल 2017 को व्लाड स्टेनेस्कु से लंदन में शादी की थी। वे पति के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती थीं। जिसकी वजह से अक्सर उन्हें ट्रोल किया जाता था।

 

My body after miscarriage..I do love my beautiful body for all it has gone through..expecting a child..then losing it...then being a shape I had never been..remembering that it is this shape because of losing a baby...but I still love it..I do..because my body has done so much for me every day..

A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News