अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर विद्युत जामवाल ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख हैरान हुए फैंस

6/21/2024 4:52:07 PM

मुंबई. एक्टर विद्युत जामवाल अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। एक्टर को अक्सर खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर विद्युत ने ऐसा स्टंट किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। एक्टर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। 

PunjabKesari
वीडियो में आप देख सकते हैं कि विद्युत अपने गले में एक नेक बैंड बांधकर खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहे हैं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल ये स्टंट उनकी मार्शल आर्ट्स कि विद्या कलारीपायट्टू का हिस्सा है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

काम की बात करें तो विद्युत जामवाल फोर्स, कमांडो फ्रेंचाइजी, बादशाहो, खुदा हाफिज और क्रैक जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा एक्टर कई साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur


Related News