Bollywood Top News: पति जहीर संग हनीमून पर निकलीं सोनाक्षी सिन्हा, ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हिना खान ने ली कीमोथैरेपी

7/2/2024 9:41:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान जबसे अपने कैंसर से पीड़ित होने का खुलासा किया है, वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने बताया कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। अब हाल ही में हिना ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होने अपनी पहली कीमोथेरेपी का जिक्र किया। वहीं, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बाद हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। शादी के 8 दिनों दिनों बाद अब यह कपल हनीमून पर निकल चुका है, जहां दोनों एक दूसरे संग प्यार भरे पल एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हिना खान ने अटैंड किया अवॉर्ड शो फिर ली कीमोथैरेपी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान जबसे अपने कैंसर से पीड़ित होने का खुलासा किया है, वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने बताया कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। हालांकि, इस मुश्किल समय में भी वह खुद को पॉजिटिव रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हाल ही में हिना ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होने अपनी पहली कीमोथेरेपी का जिक्र किया और इस जर्नी का वीडियो भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया।

अस्पताल में भर्ती शत्रुघ्न सिन्हा ने फैमिली के साथ देखा था 20 विश्व कप का मैच


 

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। शुक्रवार को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी दौरान टी20 वर्ल्डकप का मैच हुआ। हालांकि, हॉस्पिटल में भर्ती होने के बावजूद भी एक्टर ने यह मैच मिस नहीं किया और वहीं फैमिली और दोस्तों के साथ मिलकर देखा, जिसकी तस्वीरें हाल ही में उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं। 

 

असिस्टेंट संग शादी के बंधन में बंधे डायरेक्टर समीर विद्वांस, बाराती बनकर पहुंचे कार्तिक आर्यन ने शेयर की तस्वीरें

फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही में एक और हस्ती शादी के बंधन में बंध गई है। फेमस डायरेक्टर समीर विद्वांस ने भी अपनी सपनों की राजकुमारी संग सात फेरे ले लिए हैं। उनकी शादी 29 जून को हुई है, जिसका खुलासा हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन ने किया है। साथ ही उन्होंने समीर की वेडिंग फोटोज भी शेयर की हैं। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस डायरेक्टर को खूब बधाइयां दे रहे हैं। 

सलमान खान को सिद्धू मूसेवाला की तरह ही मारने का था प्लान, ऐसे रची गई थी हत्या की साजिश


एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी, उसी को लेकर अब कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान को सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह जान से मारने का प्लान था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान की सुपारी 25 लाख रुपए में ली थी। एक्टर के घर जो फायरिंग हुई थी वह असल में सलमान खान को मारने के लिए ही की गई थी। 

 

रिया चक्रवर्ती ने खुद को बताया सबसे बड़ी गोल्ड डिगर, सुनकर हैरान रह गईं सुष्मिता सेन
 

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद खूब चर्चा में आई थीं। उन पर एक्टर की मौत का आरोप लगा था और मामले में उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। इतना ही नहीं, उन्हें लोगों की ट्रोलिंग का भी खूब सामना करना पड़ा था। गोल्ड डिगर तक के ताने सुनने पड़े थे। वहीं अब हाल ही रिया ने खुद को ही सबसे बड़ी गोल्ड डिगर बताया है। उनकी ये बात सुन एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी हैरान रह गईं।

 

बेस्ट कैंसर से पीड़ित हिना खान के लिए चिंतित हुई सामंथा रुथ प्रभु 
 

एक्ट्रेस हिना खान ने जब यह खुलासा किया कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं तो उनके चाहने वाले एकदम से चिंतित हो गए और लगातार उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी हिना के लिए खास पोस्ट किया है और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

चंकी पांडे ने संघर्ष के दिनों को किया याद 

एक्टर चंकी पांडे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में एक अच्छी पहचान बनाई है। आज एक्टर शान-ओ-शौकत भरी जिंदगी जी रहे हैं, वहीं एक समय ऐसा था जब उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। हाल ही में चंकी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है।

 

'कल्कि' देखने के बाद वरुण धवन ने शेयर किया अनुभव


फिल्म कल्कि 2898 AD देश-विदेश हर तरफ छाई हुई है। अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, प्रभास और कमल हासन के काम को काफी सराहा जा रहा है। लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर वरुण धवन ने कल्कि देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

घाटे में जैकी भगनानी का प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट, अक्षय कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ

प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और उनके पिता वाशु भगनानी का प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट पिछले काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। सबसे पहले उन पर अपने 80 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आरोप लगा। यह भी कहा गया कि अभी तक बड़े मियां छोटे मियां की कास्ट एंड क्रू को फीस भी नहीं दी गई है। अब फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने एक स्टेटमेंट जारी की है और बताया कि अक्षय कुमार ने किस तरह उनकी मदद की।

 

BB OTT 3 :पिता से नफरत करती है चंद्रिका दीक्षित, बोलीं- मां की मौत के बाद की थी 4-5 शादियां


'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 3 में दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित का गेम लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बीते एपिसोड में चंद्रिका रणवीर शौरी और मुनीषा से अपने पिता की मौत के बारे में बात करती नजर आई। चंद्रिका दीक्षित ने इस दौरान ऐसा खुलासा किया सुन रणवीर भी हैरान हो गए। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News