8 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, वाणी कपूर संग रोमांस करते आएंगे नजर

7/4/2024 3:50:37 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने साल 2014 में सोनम कपूर के साथ फिल्म खूबसूरत से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, 2016 के बाद से वो बॉलीवुड में नजर नहीं आए। वहीं, अब खबरें हैं कि फवाद जल्द ही हिंदी सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। चर्चा है कि एक्टर बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ काम करते नजर आएंगे।

 

खबर है कि फवाद खान जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे। यह एक अनटाइटल इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है, जो हिंदी भाषा में है। इसकी पूरी शूटिंग ब्रिटेन में होगी। फिल्म में दोनों स्टार्स का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों के बारे में है जिनका ब्रेकअप हो गया है। दोनों एक दूसरे को मदद ऑफर करते हैं और इस बीच उन्हें प्यार हो जाता है। फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होकर नवंबर तक चलेगी।

 

फवाद और वाणी की यह फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन आरती बागड़ी करेंगी। फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी और प्री-प्रोडक्शन का काम फाइनलाइज हो गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News