वीडियो में लड़की के साथ बेड पर कुछ ऐसा करते दिखें Abdu Rozik, लोगों ने कहा- ‘आपको शोभा नहीं देता’

7/27/2023 10:55:07 AM

मुंबई। ‘बिग बॉस 16’ से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले अब्दू रोजिक को लोग काफी पसंद करते हैं। अब्दू रोजिक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और लोग भी उन्हे देखना पसंद करते हैं। इसी के साथ अब्दू का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग अब्दू का ये वीडियो देखकर हैरान भी हैं और ट्रोल भी कर रहें है।

दरअसल अब्दू अक्सर लोगों को हंसाते नजर आते हैं। इसी के चलते अब्दू ने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया था जो लोगों को शायद फनी नहीं लगा और वे गुस्सा हो गए। फैंस ये वीडियो देखने के बाद अब्दू को खरी-खोटी सुना रहें हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वे एक फॉरनर के साथ बेड पर दिखाई दिए। एक फॉरनर अपने पार्टनर के साथ बेड पर होती है, उसी बेड की रजाई से बाद में अब्दू रोजिक निकलकर बाहर आते हैं। इस वीडियो में अब्दू जिस अंदाज में दिखाई दे रहें हैं, फैंस को वही रास नहीं आ रहा। ऐसे में अब्दू का ये वीडियो वायरल होने लगा। वहीं कई लोग अब्दू पर बुरे-बुरे कमेंट्स भी कर रहें हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

वीडियो को शेयर करते हुए अब्दू ने कैप्शन में लिखा, ‘बेड पर तीन लोग हैं।’ वीडियो पर एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या आप भूल गए कि आप मुस्लिम हैं? आपको इस तरह का वीडियो बनाने की क्या जरूरत है? कोई सम्मान नहीं भाई’, ‘अब आप अल्लाह के डर से इस तरह का वीडियो बनाने लगे’, ‘यह आप पर शोभा नहीं देता..आप अपनी छवि खराब कर लेंगे।’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News