दिग्गज एक्ट्रेस सीमा देव का लंबी बीमारी के बाद निधन, अमिताभ बच्चन के साथ किया था काम

8/24/2023 12:11:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस काफी समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से पीड़ित थीं। उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी भी थी। मौत से जिंदगी की लंबी लड़ाई के बाद 24 अगस्त को सीमा इस दुनिया से अलविदा कह गईं।

PunjabKesari

 

सीमा देव बेटे अभिनय के साथ बांद्रा में रह रही थीं। वहीं उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस ली। 

PunjabKesari


बता दें, सीमा देव ने एक्टर रमेश देव से शादी की थी। रमेश ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया था। 2 फरवरी 2022 में रमेश देव की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 


सीमा देव का असली नाम नलिनी सराफ था। अपने करियर में सीमा ने 80 से ज्यादा हिंदी और मराठी भाषा की फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म 'मियां बीवी रजा' से की थी। इसके बाद वह 'भाभी की चूड़ियां', 'दस लाख', 'कोशिश', 'कोरा कागज', 'संसार' और 'सुनहरा संसार' व 'सरस्वतीचंद्र' जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्म 'आनंद' में सीमा ने अमिताभ बच्चन की भाभी का किरदार निभाया था। वहीं, इस मूवी में एक्ट्रेस के पति रमेश देव भी नजर आए थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News