Mr. India के सेट से आई श्रीदेवी और रेखा की तस्वीर, शेखर कपूर ने की शेयर
8/19/2019 4:02:43 PM
बॉलीवुड तड़का टीम। 'मिस्टर इंडिया' कई वजहों से इंडियन सिनेमा में एक विशेष स्थान रखती है। एक ऐसी फिल्म जो आज भी टीवी पर आती है, इसकी स्टोरी लाइन, कभी न भूलने वाले डायलॉग और कलाकारों के शानदार प्रदर्शन के लिए भी इस फिल्म को बहुत पसंद किया जाता है। हाल ही में, फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर ने रेखा और श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की जिसमें दोनों एक्ट्रेस एक-दूसरे से बात करने में बिजी हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दो खूबसूरत महिलाऐं एक ही फ्रेम में... निर्देशक होने में यही समस्या है। आप हमेशा अगला फ्रेम बनाने में व्यस्त रहते हैं ...मिस्टर इंडिया के सेट से खूबसूरत तस्वीर।'
दोनों एक्ट्रेस आपस में बहुत अच्छी दोस्त थीं। यह माना जाता है कि रेखा फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर श्रीदेवी से मिलने जाती थीं। रेखा ने कई इंटरव्यू में भी श्रीदेवी की एक्टिंग की तारीफ़ की है और दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता रहा है। श्रीदेवी की मृत्यु पर रेखा ने दुख जताते हुए कहा कि 'उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्तों में से एक को खो दिया है।'
‘मिस्टर इंडिया’ को उस समय की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म होने का श्रेय प्राप्त है। उस समय, श्रीदेवी एक फिल्म के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली एक्ट्रेस थीं और उन्होंने इस फिल्म के लिए 11 लाख रूपए लिए थे। सात साल पहले, फिल्म के निर्माता, बोनी कपूर ने कहा था कि वह अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ 'मिस्टर इंडिया ’का सीक्वल बनाने के इच्छुक थे जिसमें खलनायक के रूप में सलमान खान को लेना चाह रहे थे श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद ये प्रोजेक्ट रोकना पड़ गया।