Bollywood Top News: बाॅयफ्रेंड की मां संग बप्पा के दरबार पहुंची जाह्नवी...लेडी गागा ने तीसरी बार की सगाई !

4/9/2024 5:19:00 PM


मुंबई: मनोरंजन जगत में अप्रैल महीने का 9वां दिन कई खबरें लेकर आया। जाह्नवी कपूर, शहनाज के सिद्धिविनायक मंदिर जाने से लेकर लेडी गागा के तीसरी बार सगाई करने तक कई खबरों ने मनोरंजन जगत में तहलका मचाया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो चिंता ना करें। हम आपके लिए लेकर आ गए हैं बाॅलीवुड की टाॅप खबरें। पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें...

शिखर पहाड़िया की मां संग सवेरे-सवेरे नंगे पांव सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची जाह्नवी

 

बाॅलीवुड की धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर  भगवान में अटूट आस्था है। उन्हें अक्सर भगवान के दरबार में हाजिरी लगाते देखा जाता है। बर्थडे पर जाह्नवी जहां रयूमर्ड बाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त ओरी के साथ तिरुपति बाला जी के दर्शन करने पहुंची थी। वहीं अब नवरात्रि के मौके पर उन्होंने मुंबई स्थित सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन किए।कहा जा रहा है कि वो घर से मंदिर तक नंगे पांव चलकर गईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जाह्नवी मंगलवार की सुबह द्धि विनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। मालूम हो कि आज से ही नवरात्रि शुरू हुई है और पूरे देश में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। नौ दिनों तक देवी मां के अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान जाह्नवी लाइट पिंक सूट में दिखीं। उन्होंने नो मेकअप लुक कैरी किया था। इस दौरान उनके साथ सिक्योरिटी और उनकी पूरी टीम भी थी। इतना ही नहीं जाह्नवी के साथ शिखर पहाड़िया की मां भी नजर आईं।


दो रीति-रिवाजों से हुई तापसी पन्नू- मैथियास बोए की शादी

  बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी सीक्रेट शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबरों के मुताबिक तापसी पन्नू ने मार्च महीने में बॉयफ्रेंड मैथियास बोए संग शादी रचा ली है। कपल ने बेहद प्राइवेट तरीके से उदयपुर में सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी की कई वीडियोज और फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं हालांकिअभी तक तापसी ने अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। इस बीच कपल की शादी की डिटेल्स सामने आई है।  

 

हाॅस्पिटल में भर्ती 'बिग बॉस OTT 2' फेम जिया शंकर की मां

 

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' फेम एक्ट्रेस जिया शंकर इस समय बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। खबर है कि जिया शंकर की मां सुरेखा रेखा की हालत ठीक नहीं है और उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस बात की जानकारी खुद जिया ने एक्स (ट्विटर)  पर पोस्ट शेयर कर दी। इसके साथ बी उन्होंने फैंस से उनकी मां के लिए प्राथर्ना करने की गुजारिश की। 

केटेल रोप, साइकलिंग... 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर की ताबड़तोड़ ट्रेनिंग

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। रणबीर कपूर भगवान रामकी भूमिका निभाने जा रही हैं। एक्टर नितेश तिवारी की इस फिल्म की लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के हार्ड एक्सरसाइज और वर्कआउट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।उनके ट्रेनर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रणबीर की बेटी राहा और पत्नी आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं।

 

क्रिकेटर पति जहीर खान संग सागरिका ने मनाया गुड़ी पाड़वा

बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से इंडस्ट्री में कदम रखने वाली सागरिका घाटगे इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हालांकि सागरिका को उनके पति और पूर्व भारतीय गेंदबाद जहीर खान संग पार्टीज या आउटिंग के दौरान स्पाॅट किया जाता है। हाल ही में सागरिका ने पति जहीर संग गुड़ी पाड़वा का त्योहार सेलिब्रेट किया। गुड़ी को गेंदे के फूलों से सजाकर घर के बाहर खूबसूरती से रखा जाता है।

 


'मैं रैप छोड़ने वाला हूं' MC Stan का चौंकाने वाला ऐलान

  'बिग बाॅस 16' के विनर एमसी स्टेन उस समय खबरों में आ गए जब उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में रैप छोड़ने के बारे में शेयर किया। जैसे ही  एमसी स्टेन ने रैप छोड़ने का पोस्ट किया  सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया हालांकि, बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी।  


परिवार के जन्म की सुबह है...जया के 76वें बर्थडे पर बिग बी ने बरसाया प्यार

 

  फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए और असल जिंदगी में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस जया बच्चन 76 साल की हो गई है। जया बच्चन 9 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रही है। इस खास दिन पर बच्चन परिवार में खुशियों का माहौल है।  


नंगे पांव..सूट..सिर पर दुपट्टा लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं शहनाज

 

एक्ट्रेस शहनाज गिल इस समय अपने हालिया रिलीज हुए गाने 'धूप लगदी' को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने में शहनाज गिल के साथ एक्टर सनी सिंह नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होते ही शहनाज सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची।  नंगे पैर मंदिर पहुंची शहनाज गिल ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया है। इस दौरान शहनाज के साथ उनके भाई शहबाज और प्रोड्यूसर राघव शर्मा थे। शहनाज गिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो शहनाज ने ऑफ व्हाइट कलर का प्लाजो सूट पेयर किया था।


भला तुझे आज भी कौन भूल पाया...दिवंगत SSR के नाम अभिषेक कुमार की दिल छू जाने वाली शायरी

 

14 जून 2020 की दोपहर को आई खबर ने हर किसी का दिल तोड़ दिया था। खबर थी कि  एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। सुशांत के सुसाइड पर हर कोई स्तब्ध रह गया था।  कोई भी ये मानने को तैयार नहीं था कि हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखने वाले सुशांत के दिल में ऐसा कौन सा दर्द था  कि उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाया। आज भले ही सुशांत के निधन को तीन साल हो गए हैं लेकिन उनके फैंस हर पल उन्हें याद करते हैं। इस लिस्ट में बिग बाॅस 17 फेम अभिषेक कुमार का नाम भी शामिल है। अभिषेक कुमार ने हाल ही में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के नाम शायरी लिखी।


शादीशुदा हैं ''बीबा मुंडा'' दिलजीत दोसांझ !

  फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खबरों में बने हुए हैं। दिलजीत की उस पर्सनल लाइफ के बारे में भी खूब कयास लगाए जा रहे हैं, जिसके बारे में वो ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं। कई दिनों से ये अफवाह उड़ रही है कि वो शादीशुदा हैं। उनकी बीवी और बच्चा विदेश में रहते हैं। एक्टर-सिंगर ने अभी तक इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन उनके एक करीबी दोस्त ने इस पर खुलासा किया है। 

 


First Family Holiday: बेटी के साथ वेकेशन पर राहुल-दिशा

 

बी-टाउन के कई स्टार्स इन दिनों वेकेशन के मूड में हैं। सारा अली खान ने हाल ही में अपनी बीच वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं अब इस लिस्ट में एक और स्टार कपल का नाम जुड़ गया है। ये स्टार कपल हैं राहुल वैद्य और उनकी एक्ट्रेस पत्नी दिशा परमार। कपल के लिए इस बार का वेकेशन काफी खास है क्योंकि यह उनकी बेटी नव्या की पहली ट्रिप है। इस वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें दिशा ने  अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में दिशा कभी पति राहुल तो कभी बेटी के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।

 

बांधनी साड़ी..चूड़ियां...माथे पर बिंदी...दिव्या अग्रवाल ने शादी के बाद पति संग मनाया पहला 'गुड़ी पड़वा'

 

 'बिग बॉस ओटीटी' विनर और एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने 20 फरवरी 2024 अपूर्व पडगांवकर संग शादी रचाई। तब से वह अपने पति के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने पति संग अपना पहला  'गुड़ी पड़वा' (नव वर्ष) मनाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं।

सिंगर लेडी गागा ने तीसरी बार की सगाई!

 फेमस अमेरिकन सिंगर लेडी गागा  गानों की धूम दुनियाभर में रहती है, लेकिन को पर्सनल लाइफ के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इसके साथ ही वह किसे डेट कर रही हैं, उनका करेंट बॉयफ्रेंड कौन है... इस पर सारे फैंस की नजरें टिकी रहती हैं। और अब लेडी गागा जुड़ी कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आप खुश हो जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि लेडी गागा जल्द ही चर्च में व्हाइट गाउन पहनकर फादर के सामने बॉयफ्रेंड माइकल पोलांस्की को Kiss करने वाली हैं और उन्हें अपना हमसफर बनाने वाली हैं। जी हां! ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनकी वायरल हो रही तस्वीरें गवाही दे रही है। इन तस्वीरों में वह अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लाॅन्ट कर रही हैं। 


चैत्र नवरात्रि के पहले दिन महाकाल की शरण में पहुंचे सिंगर जुबिन नौटियाल

बाॅलीवुड के कई स्टार्स की महाकाल में आस्था है। स्टार्स को अक्सर बाबा के महाकालेश्वर मंदिर में नतमस्तक होते देखा गया है। वहीं अब बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल महाकाल मंदिर में होने वाले भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंचे। जुबिन ने नंदी हाल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और भगवान शिव के मंत्र भोले बाबा तव शरणम का जाप भी किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News