तैमूर ने इस अंदाज में मनाया रक्षाबंधन, बहनों से राखी बंधवाते की क्यूट तस्वीरें आई सामने

8/27/2018 11:03:03 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में तैमूर ने बड़े ही क्यूट अंदाज में अपना रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने सोहा अली खान की बेटी इनाया और सारा अली खान से राखी बंधवाई।

 

PunjabKesari

 

तैमूर की तस्वीरें सारा और सोहा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। तस्वीपों में तैमूर व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहने बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं इनाया पिंक और येलो कलर का सूट पहने नजर आईं।

 

PunjabKesari

 

सारा भी इस दौरान क्रीम कलर का सूट पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में तैमूर, सारा और इनाया से तिलक कराते दिख रहे हैं। सारा अली खान ने नन्हें तैमूर को राखी बांधने के दौरान जमकर मस्ती की।

 

PunjabKesari

 

सारा नेइस दौरान की तस्वीरें शेरयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "राखी का सेलेब्रेशन जारी है इस नन्हें शैतान के साथ।" सारा ने तैमूर को तिलक कर राखी बांधी। इस दौरान उनकी खुशी तस्वीर में चेहरे पर दिख रही है।

 

PunjabKesari

 

इस तस्वीर में मासूम इनाया तैमूर की तरफ राखी बढ़ा रही हैं। इस तस्वीर में सोहा, इब्राहिम, सारा, इनाया, तैमूर और सैफ अली खान एक ही फ्रेम में दिखे। 

 

PunjabKesari

 

बता दें कि तैमूर को पहचान के लिए मॉम करीना कपूर खान या पापा सैफ अली खान के नाम की जरुरत नहीं पड़ती बस नाम तैमूर ही काफी है। उनकी तस्वीरें शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। 

 

PunjabKesari

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News