सुशांत केस में मुंबई पुलिस कमिश्नर का खुलासा: एक्टर गूगल पर सर्च  करता था दर्द रहित मौत, 2019 में अकाउंट में 14.5 करोड़ रुपए....

8/3/2020 5:35:42 PM

मुंबई. सुशांत के पिता के के सिंह ने जब से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआरआई दर्ज करवाई है। इसमें लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे है। हाल ही में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुशांत केस से जुड़े तथ्य मीडिया के सामने रखे।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में सोमवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केस से जुड़ा एक ऐसा तथ्य सामने रखा, जो हैरान करने वाला है। परमबीर ने कहा कि सुशांत गूगल पर अपने नाम से आर्टिकल सर्च करते थे, ताकि वे पता लगा सकें कि उनके बारे में क्या लिखा जा रहा है। इतना ही नहीं, वे पेनलेस डेथ (दर्द रहित मौत), सिजोफ्रेनिया और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी बीमारियों के बारे में भी सर्चिंग करते थे।

PunjabKesari

परमबीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- जनवरी 2019 से जून 2020 तक के सभी बैंक स्टेटमेंट का एनालिसिस किया गया। खाते में करीब 14.5 करोड़ रुपए क्रेडिट हुए थे। साथ ही एक 4 करोड़ रुपए का फिक्स डिपोजिट भी था। इन पैसे के ट्रांजेक्शन की जांच जारी है। पुलिस कमिश्नर की मानें तो अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। 13 और 14 जून के सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिए गए हैं। लेकिन किसी तरह की पार्टी के सबूत नहीं मिले। दिशा सलियन पहले से तनाव में थीं। उनके केस की जांच चल रही है।

PunjabKesari
सुशांत दिशा की मौत के बारे में पूछे जाने की वजह से टेंशन में थे। उनके परिवार का एक बार बयान लिया गया, लेकिन वे फिर बुलाने पर नहीं आए। फैमिली ने किसी पर शक नहीं जताया था। इसके अलावा सुशांत की बहनें तो बुलाने के बाद भी बयान दर्ज कराने नहीं आईं। इन सबके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत की नेचुरल और संदेह एंगल से मौत की जांच चल रही है।

PunjabKesari
पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया एक महीने पहले सुशांत के मोबाइल की प्राथमिक फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आई थी। इससे खुलासा हुआ था कि अभिनेता ने 14 जून को सुबह करीब 10:15 बजे गूगल पर अपना नाम सर्च किया था। उन्होंने कुछ आर्टिकल भी पढ़े थे और कुछ देर बाद अपना मोबाइल ब्राउजर बंद कर दिया था। इसके चंद घंटों बाद उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी।

PunjabKesari
सुशांत के करीबियों ने भी पुलिस को दिए बयान में इस बात का जिक्र किया है कि वे कुछ दिनों से अपने करियर और इमेज को लेकर परेशान थे। उन्हें आशंका थी कि साजिश के तहत कुछ लोग उनकी इमेज और करियर खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News