सोनम कपूर की परफॉर्मेंस देख ये फिल्मकार हुआ इम्प्रेस, जल्द बनाएंगे अगली फिल्म

1/30/2019 11:07:07 PM

मुंबईः बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में एक्ट्रेस सोनम कपूर की परफॉर्मेंस देखकर काफी इम्प्रेस हुए हैं। खबरें है कि वह जल्दी ही सोनम कपूर के साथ अगली प्रॉडक्शन फिल्म करेंगे। कहा ये भी जा रहा है कि यह मुन्नाभाई फ्रेंचाइज की अगली किस्त हो सकती है।

बता दें कि इससे पहले सोनम ने संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में भी छोटा सा रोल निभाया था। इस फिल्म को भी विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। संजू में सोनम का रोल छोटा था और विनोद ने उनसे वादा किया था कि अगली फिल्म में वह उन्हें बड़ा मौका देंगे। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के जरिए विनोद ने अपना वादा पूरा किया लेकिन अब वह सोनम के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं। अब देखना ये होगा कि कब विधु विनोद सोनम के साथ अपनी अगली फिल्म शुरु करेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News