पैपराजी के सामने सोनाक्षी सिन्हा ने फ्लॉन्ट की होने वाले पति जहीर के नाम की मेहंदी, चेहरे पर खूब दिखा वेडिंग Glow

6/23/2024 11:29:15 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा महज कुछ घंटों में बैचलर लाइफ से मैरिड लाइफ में एंट्र कर जाएंगी। 23 जून को एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग कोर्ट मैरिज कर जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। इससे पहले दोनों की शादी की तैयारिया पूरी हो चुकी हैं। 21 जून को सोनाक्षी के हाथों पर पिया जहीर के नाम की मेहंदी लगी थी, जिसे हाल ही में एक्ट्रेस कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करती नजर आईं। ब्राइड टू बी सोना की ये तस्वीरें लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं।

PunjabKesari

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा अपने घर के अंदर जाती हुई दिख रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

इस दौरान वह ब्लू कलर के सूट में सिंपल लेकिन खूबसूरत लग रही हैं और सिर को दुप्पटे सो ढकती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में सोनाक्षी के पीछे उनकी मां भी नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

वहीं जैसे ही सोनाक्षी की नजर कैमरे पर पड़ती है तो वो इठलाती, मुस्कुराती हुईं विक्ट्री का साइन बनाते हुए पोज देती हैं और अपने हाथों में रची हुई मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस दौरान सोनाक्षी काफी खुश दिख रही हैं और उनके चेहरे पर वेडिंग ग्लो भी साफ देखा जा सकता है। 

PunjabKesari


बीते दिन सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसमें कपल रस्ट कलर के आउटफिट में अपनी सेरेमनी एंजॉय करती दिखा था। बता दें, 23 जून को कोर्ट मैरिज के बाद जहीर-सोनाक्षी मुंबई में अपने दोस्तों और करीबियों को रिसेप्शन पार्टी देंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News