मिस्कैरेज के बाद सोफिया हयात ने पति पर लगाया जान से मारने का आरोप

7/4/2018 10:49:30 AM

मुंबई: एक्ट्रेस सोफिया हयात अपने पति से अलग हो गई हैं। हाल ही में सोफिया ने अपने पति के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत की है कि उसके पति ने उन से अलग होने के दिनों के दौरान उनका गला दबा कर मारने की कोशिश की थी।

 

PunjabKesari

 

खबरों की माने तो सोफिया ने कहा, "हां, यह सच है। ब्लाड ने मुझे गला दबा कर मारने करने की कोशिश की। मैंने जो किया है वह बेहद जरूरी था। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। मैंने कल इसके खिलाफ शिकायत दायर की है। हम अभी भी नहीं जानते कि वह लंदन या रोमानिया में है। "

 

PunjabKesari

 

सोफिया ने कहा, "पुलिस सोचती है कि वह दिमागी तौर पर कमजोर है। उसे चीजें याद नहीं है, कहानियां बनाता है और वह आपको यह समझाने की कोशिश करता है कि आप चीजों की कल्पना करते हैं।"

 

PunjabKesari

 

बता दें कि सोफिया के पति व्लाद उनसे 10 साल छोटे हैं। वो पहले से शादीशुदा और एक बच्चे के पिता भी हैं। उन्होंने पहली शादी 21 साल की उम्र में सारह नाम की लड़की से की थी। दोनों का एक बेटा ऑर्थर है। सोफिया ने 24 अप्रैल 2017 को बॉयफ्रेंड Vlad Stanescu से शादी की। दोनों ने लंदन में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News