चेहरे पर सुकून,होठों पर बड़ी सी मुस्कान: दादा संग शहनाज ने बिताए खास पल,दादू की तरह मूछों को ताव देती एक्ट्रेस की तस्वीरों ने जीता दिल
2/1/2024 1:39:41 PM
मुंबई: पंजाब की कैटरीना कैफ यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही शहनाज अपनी फैमिली और दोस्तों संग बिताए लम्हों की झलक भी फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती।
हाल ही में शहनाज ने इंस्टा पर उनके बड्डी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनका ये बड्डी कोई और नहीं बल्कि उनके दादा जी हैं। सामने आई तस्वीरों में शहनाज दादू के साथ जमकर पोज दे रही हैं। तस्वीर में जहां उनके दादू अपनी मूछों पर हाथ रख उन्हें ताव दे रहे हैं।
वहीं शहनाज भी उन्हें बखूबी से काॅपी कर रही हैं। लुक की बात करें तो शहनाज पिंक कलर के स्वेटर टाॅप और ब्लू जींस में स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं उनके दादू कुर्ता पजामा में काफी जच रहे हैं।
दादू-पोती के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखने को मिल रही है।शहनाज ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन तो नहीं लिखा है लेकिन ढेर सारे हार्ट जरूर बनाए हैं। फैंस दादू-पोती की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शहनाज वरुण शर्मा के साथ 'सब फर्स्ट क्लास' की शूटिंग में बिजी हैं। कुछ दिन पहले ही शहनाज ने फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। एक तस्वीर में शहनाज क्लैपर पकड़े हुए वरुण और मेकर्स के साथ पोज दे रही हैं। एक तस्वीर सिर्फ क्लैपर की है।