Bollywood News: कुशल टंडन संग सगाई करेंगी शिवांगी जोशी! 44वीं एनिवर्सरी पर हेमा ने धर्मेंद्र पर लुटाया प्यार

5/2/2024 5:16:44 PM

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा उर्फ शिवांगी जोशी कुशाल टंडन को डेट कर रही हैं। सूत्र के मुताबिक शिवांगी और कुशाल जल्द ही सगाई करने का प्लान बना रहे हैं। 2 मई 2024 को हेमा मालिनी धर्मेंद्र अपनी 44वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर हेमा ने धर्मेंद्र संग बिताए लम्हों का वीडियो शेयर किया। पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

 

जल्द दुल्हन बनेंगी ''ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'नायरा': 13 साल बड़े कुशाल टंडन को कर रही हैं डेट, कपल जल्द करेगा सगाई !

 टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा उर्फ शिवांगी जोशी इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि शिवांगी जोशी का दिल अपने से 13 साल बड़े एक्टर के लिए धड़क रहा है। ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि कुशाल टंडन हैं। शिवांगी-कुशाल को डेट कर रहे हैं।इतना ही नहीं खबरें तो ये भी हैं कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं।  जी हां,सूत्र के मुताबिक शिवांगी और कुशाल जल्द ही सगाई करने का प्लान बना रहे हैं।

 

प्यार के कंधे पर सिर..चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान...एनिवर्सरी पर हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र पर लुटाया प्यार

 अक्सर कहा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ रिश्ते में वो बात नहीं रहती जो पहला हुआ करती थी लेकिन बी-टाउन में एक ऐसी जोड़ी है जिसने इसे गलत साबित कर दिया। हम बात करे रहे हैं 'ड्रीम गर्ल' यानी कि हेमा मालिनी और 'ही-मैन' उर्फ धर्मेंद्र की। उम्र बढ़ने के साथ-साथ दोनों का प्यार भी बढ़ता जा रहा है। ये हम यूं नहीं कह रहे बल्कि हेमा मालिनी का लेटेस्ट पोस्ट इस बात का सबूत है। दरअसल, 2 मई 2024 को ये कपल अपनी 44वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है।

 

'हैप्पी बर्थडे मेरे प्यार' अनुष्का के बर्थडे पर विराट का खास पोस्ट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं। फैंस इस कपल को प्यार से विरुष्का पुकारता है। विराट और अनुष्का दोनों ही एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने से नहीं कतराते। वहीं अब विराट ने पत्नी अनुष्का ने नाम प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। मौका था अनुष्का के 36वें बर्थडे का। जी हां, अनुष्का के बर्थडे पर विराट ने लेडी लव संग बिताए लम्हों की तस्वीरें शेयर की।

'एक तरफ सलमान तो दूसरी तरफ मजदूर' अनुज थापन की आत्महत्या पर सरपंच ने उठाए सवाल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में हाल ही में नया मोड़ है। मामले से जुड़े आरोपी अनुज थापन की मौत हो गई। अनुज ने कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में सुसाइड करके अपनी जान दे दी। वहीं अब परिवार ने दावा किया है कि अनुज ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसकी हत्या हुई है। अनुज का परिवार बॉडी की अटॉप्सी (शव परीक्षण) मुंबई के बाहर करने की मांग कर रहा है क्योंकि  क्योंकि राज्य में सलमान का 'प्रभाव' है।

जिंदा है गोल्डी बरार ! सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड की नहीं हुई हत्या

 

 दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के सबसे खास गुर्गों में शामिल गोल्डी को अमेरिका में गोलियों से भून दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसकी हत्या की जिम्मेदारी उसके विरोधी गैंग के डल्ला-लखबीर ने ली है। वहीं अब अमेरिकी पुलिस ने  कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार की मौत की खबर को गलत बताया है। जी हां, गोल्डी बरार की हत्या को लेकर लेफ्टिनेंट विलियम जे. डूले ने एक सवाल का जवाब देते हुए ईमेल बयान में कहा-'अगर आप ऑनलाइन चैट के कारण यह दावा कर रहे हैं कि गोलीबारी का शिकार 'गोल्डी बरार' है तो हम पुष्टि कर सकते हैं कि यह बिल्कुल सच नहीं है।'

 

बिकिनी में सरगुन मेहता का दिलकश अंदाज

 

पंजाबी एक्ट्रेस और एक्टर रवि दूबे की पत्नी सरगुन मेहता इन दिनों  वियतनाम में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। इस ट्रिप से सरगुन ने अब तक कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। वहीं अब हसीना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं। सरगुन की ये तस्वीरें वियतनाम के हलांग बे की हैं जिसमें वह पूल में चिल करती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो सरगुन ने कलरफुल बिकिनी पेयर की हैं। वह चिलचिलाती धूप में पूल के अंदर खूब मस्ती कर रही हैं।फोटोज इतनी ज्यादा हसीन है कि आपका तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा। तस्वीरों मेंसरगुन पानी के अंदर आराम से कभी लेटी नजर आ रही हैं तो कभी खड़े होकर आसपास के नजारे का लुत्फ लेती दिख रही हैं। 

सुकून की तलाश में ब्रह्माकुमारीज आश्रम पहुंची शहनाज

 

'पंजाब की कैटरीना' यानि शहनाज गिल का ब्रह्माकुमारीज के साथ जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है। शहनाज ने बिग बाॅस 13 के विनर और अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अपने गम को भूलने के लिए ब्रहमाकुमारीज़ का हाथ थामा था। अक्सर शहनाज को ब्रहमाकुमारीज़ के आश्रम में समय बिताते देखा जाता है। हाल ही में शहनाज ब्रहमाकुमारीज़ के आश्रम पहुंची। यहां उन्होंने मोटीविकेशन स्पीकर बीके शिवानी के साथ मुलाकात की। इसके अलावा शहनाज ब्रहमाकुमारीज़ के कुछ सदस्यों से भी मिली। इस दौरान शहनाज येलो कुर्ता और व्हाइट प्लाजो में प्यारी लगी।'

 

ऐसा देखा नहीं खूबसूरत कोई' पति दीपक की बाहों में कैद दिखीं नई नवेली दुल्हनिया आरती

 गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की एक्ट्रेस बहन आरती सिंह ने 25 अप्रैल को बॉयफ्रेंड दीपक चौहान से शादी की। सात फेरों के बाद ससुराल पहुंचीं। ससुराल में उनका धूमधाम से स्वागत हुआ। शादी के बाद से ही आरती फूली नहीं समा रही हैं। वह आए दिन अपनी कोई ना कोई तस्वीर शेयर कर रही हैं। अब आरती ने ससुराल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आरती अपने ससुराल वाले घर में ब्लैक-कलर की टी-शर्ट पहने हुए हैं और एकदम सिंपल अंदाज में नजर आ रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News