कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती शत्रुघ्न सिन्हा, पिता का हालचाल लेने पहुंचे बेटी और दामाद

6/29/2024 11:29:14 AM

मुंबई. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के महज पांच दिन बाद ही एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। पिता शत्रुघ्न सिन्हा को देखने के लिए उनकी बेटी और दामाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। 

PunjabKesari
वीडियो में सोनाक्षी और जहीर की गाड़ी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से बाहर आती नजर आ रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा से मिलने अस्पताल पहुंचे। हालांकि, वीडियो में कपल का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

रिपोर्ट के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। अभी उनके सेहत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur


Related News