बेगम महजबीन संग रोमांटिक हुए मुनव्वर फारूकी, Kiss करते आए नजर

7/1/2024 11:15:16 AM

मुंबई. 'बिग बॉस 17' विनर मुनव्वर फारूकी ने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से गुपचुप शादी कर ली थी। इन दिनों कपल दुबई में है। हाल ही में मुनव्वर और महजबीन ने अपनी 1 मंथ एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की। अब स्टैंड-अप कॉमेडियन की बेगम के साथ तस्वीरें और वीडियो सामने आया है। 

PunjabKesari
पहली तस्वीर में मुनव्वर बेगम के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाली हुई हैं। दूसरी तस्वीर में कपल साथ में बैठकर पोज दे रहे हैं। वीडियो में मुनव्वर महजबीन को केक खिलाते पहले केक खिलाते हैं और फिर उनके गाल पर किस करते हैं। इसके बाद वो मेहजबीन संग अलग-अलग अंदाज में पोज भी देते हैं। फैंस इन तस्वीरों और वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, महजबीन और मुनव्वर की मुलाकात एक्ट्रेस हिना खान ने करवाई थी।  हिना और मुनव्वर म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे थे, तब एक इवेंट में मुनव्वर के मेकअप के लिए हिना ने महजबीन को भेजा था, जहां दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। 

PunjabKesari
बता दें मुनव्वर और महजबीन का ये दूसरा निकाह है और दोनों की पहली शादी से एक-एक बच्चे हैं। मुनव्वर की पहली शादी जैस्मिन नाम की लड़की से साल 2017 में हुई थी। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और 2022 में तलाक हो गया। वहीं, महजबीन की पहली शादी से एक बेटी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur


Related News