शमिता शेट्टी ने शेयर की अपनी लंदन डायरी की तस्वीरें, बोलीं- मैंने हैरी पॉटर की जादुई दुनिया के कुछ पलों को फिर से जिया

6/30/2024 4:49:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शमिता शेट्टी सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर खुद से जुड़े अपडेट फैंस को देती रहती हैं। अब हाल ही में शमिता ने अपनी लंदन यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official)

शमिता शेट्टी ने लंदन जाते समय अपनी यात्रा डायरी से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जहां एक्ट्रेस ने वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो का दौरा किया और इंटरनेशनल स्टूडियो की यात्रा की। उन्होंने पुरानी यादों को ताज़ा किया और वहाँ हैरी पॉटर थीम स्टूडियो में मौज-मस्ती की। पोस्ट शेयर करते हुए शमिता ने कैप्शन दिया, “जब मैंने हैरी पॉटर की जादुई दुनिया के कुछ पलों और किरदारों को फिर से जिया तो मेरी आंखें विस्मय और विस्मय से चमक उठीं!!! मुझे इसका हर पल बहुत पसंद आया! केवल हैरी पॉटर के सभी प्रशंसक ही समझ सकते हैं कि ऐसा क्यों है ❤️ मेरे लिए दूसरी आखिरी स्लाइड/वीडियो सबसे मजेदार थी🤣🤣 #harrypotter #harrypotterworld #warnerbros #londondiaries #happyme #love #gratitude” 

 

 
शमिता की ट्रैवल डायरी की तस्वीरों और वीडियो को सभी बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News