Box Office: संजू ने किया 300 करोड़ का आंकड़ा पार

7/14/2018 11:02:24 PM

मुंबईः बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। संजू ने पहले सप्ताह में 200 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। संजू इस साल की दूसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की है। 

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया है और यह अब तक इस वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। इससे पूर्व 300 करोड़ की कमाई करने वाली अन्य फिल्मों में दंगल, टाइगर जिंदा है, पीके, सुल्तान, बजरंगी भाईजान शामिल है।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजू इस वर्ष की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार थी। संजय दत्त की बायोपिक पर बनी संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है।‘संजू’को दुनिया भर के 5300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया। भारत में जहां फिल्म 4000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया, वहीं विदेशों में फिल्म को 1300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News