THROWBACK: 39 साल पहले ऐसे दिखते थे कपूर ब्रदर्स, संजय ने शेयर की तस्वीर

5/3/2019 10:50:53 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर सन 1980 की है। इसमें संजय अपने दोनों भाइयों के साथ यानी अनिल कपूर और बोनी कपूर के साथ बैठे नजर आ रहे है। तस्वीर में तीनों भाई अराम फरमा रहे है। फोटो शेयर करते वक्त संजय ने कैप्शन दिया है-'थ्रोबैक, द चैम्बूर ब्वॉयज, 1980'। 
 

 

PunjabKesari


 
तस्वीर की बात करें तो बोनी कपूर थम्स अप कोल्ड ड्रिंक की बोतल लिए हुए हैं, जिसे संजय कपूर लेने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पास में बैठे अनिल कपूर कुछ सोच रहे हैं। संजय कपूर की इस तस्वीर पर फैंस तो कमेंट कर ही रहे हैं, साथ ही बोनी कपूर की बेटी जान्हवी भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने तस्वीर पर कमेंट किया- 'ओह माई गॉड'। संजय कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। 

 

View this post on Instagram

#twinning #fatherdaughter ❤️

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय जल्द फिल्म 'बेढब' में नजर आएंगे, इसमें उनका डबल रोल है। फिल्म में संजय के साथ करिश्मा कोटक हैं। इसका डायरेक्शन आकाश गोलिया ने किया है। फिल्म की कहानी डार्क ह्यूमर पर आधारित है, जो सामाजिक मुद्दों पर कमेंट करती है। अभी तक इसकी रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News