गणपति पूजा के लिए CM एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे सलमान-शाहरुख, खान स्टार्स का दिखा परफेक्ट लुक
9/25/2023 5:40:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में इस वक्त हर तरफ गणपति बप्पा के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। लोग अपने घरों में बप्पा की स्थापना कर उनकी खूब पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपने घर पर गजानन की स्थापना की, जहां दर्शन करने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंचीं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान भी पूजा में शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल खूब हो रही है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर भी बप्पा के दर्शन करने पहुंचे एक्टर सलमान खान का इस दौरान ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिला। मैरून कुर्ते के साथ येलो साफा लिए एक्टर खूब जचे। वहीं 'जवान' एक्टर शाहरुख ब्लू कलर के कुर्ते में परफेक्ट दिखे। बप्पा की पूजा के लिए पहुंचे दोनों स्टार एकनाथ शिंदे के साथ पोज देते नजर आए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान फिल्म जवान की रिलीज के बाद अब जल्द ही 'डंकी' में नजर आएंगे। वहीं सलमान खान पिछली बार 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' का फैंस को बेसबरी से इंतजार है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

घर में बरकत और समृद्धि की निशानी मानी जाती है तिजोरी में रखी ये एक चीज

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़ी तैयारी, कांग्रेस शुरु करेगी परिवर्तन यात्रा; अजय राय ने समझाया प्लान

आज का राशिफल 6 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Baghpat News: रसगुल्ला व पनीर की सब्जी से हुई बारातियों की तबीयत खराब, दूल्हा समेत 50 अस्पताल में भर्ती