भांजी अलीका अग्निहोत्री को लांच करेंगे सलमान खान

12/30/2018 1:44:46 AM

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में नए अभिनेताओं तथा अभिनेत्रियों का गॉड फादर माना जाता है। सलमान ने इंडस्ट्री में कई नए चेहरों को लांच किया है। सलमान ने इस वर्ष अपने बहनोई आयुष शर्मा को फिल्म लवयात्री के जरिये लांच किया था। सलमान अब भांजी अलीका अग्निहोत्री को लांच करने जा रहे हैं।

अलीका, सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। कहा जा रहा है कि वह सलमान खान की अगली फिल्म दबंग 3 से फिल्मों में प्रवेश कर सकती हैं। अलीकाा काफी समय से डांस और एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। वो जानी- मानी डांस मास्टर सरोज खान से ट्रेनिंग ले रही हैं। सलमान खान को कई बार उनके डांस क्लास में आ कर उनकी गतिविधि की जानकारी लेते देखा गया है। सलमान खान उनकी इम्प्रूवमेंट से प्रभावित बताये जाते हैं और माना जा रहा है कि वो फिल्म में अलीका को कास्ट कर सकते हैं।

अलीजा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और गणपति उत्सव के दौरान उनकी कई तस्वीरें मीडिया में आई थीं। बताया जाता है कि अलीकाा को दबंग 3 में अहम रोल मिलेगा। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ही सलमान की लीङ्क्षडग लेडी का रोल निभा रही हैं। दबंग के तीसरे भाग को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। पहला भाग अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने और दूसरा सलमान के भाई अरबाका खान ने निर्देशित किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News