पेड़ की शाखाएं काट बुरी तरह फंसे ऋषि कपूर, पुलिस ठाणे पहुंचा मामला

4/20/2017 4:51:13 PM

मुंबईः मुंबई की महानगरपालिका बीएमसी ने एक्‍टर ऋषि कपूर को एक बरगद के पेड़ की जरूरत से ज्‍यादा शाखाएं काटने के लिए नोटिस भेजा है। बरगद का यह पेड़ ब्रांदा के पाली हिल्स स्थित उनके कृष्णा राज बंगले के भीतर लगा था, जिसके लिए उन्‍हें नोटिस मिला है। सूत्रों के अनुसार बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह कपूर को नगर निगम की इकाई ने पेड़ की छह शाखाएं काटने की अनुमति दी थी। ऋषि कपूर को अपने घर में कंस्‍ट्रक्‍शन करना था जिसमें इस पेड़ के चलते परेशानी आ रही थी। इसी को देखते हुए उन्‍हें 6 शाखाएं काटने की इजाजत दी गई थी। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पेड़ की अतिरिक्त शाखाएं काट दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि शाखाओं की छंटनी नहीं की गयी बल्कि इसे काट दिया गया।

खबरों की मानें तो बीएमसी का दावा ही कि पेड़ की टहनियों की छटनी को लेकर दी गई परमिशन का गलत तरीके से इस्तेमाल कर पेड़ की कई मजबूत शाखाओं और हिस्सों को काटा गया, जिसके चलते ये नोटिस भेजकर ऋषि कपूर और कंट्रैक्टर से जवाब मांगा गया है। 

बता दें उन्हें एक नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस पर जब ऋषि कपूर से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्‍होंने बताया कि वह ठेकेदार से बात करेंगे जो भूखंड पर निर्माण कार्य का काम देख रहा है। उन्होंने कहा, 'पेड़ को उखाड़ा नहीं गया है। मैं इस बात की जांच करूंगा कि क्या ठेकेदार ने गलती की है।'
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News