4 साल,हमारे लिए आपके बिना जीवन कभी पहले जैसा नहीं...पति ऋषि की डेथ एनिवर्सरी पर फिर भीगी नीतू कपूर की आंखें

4/30/2024 12:56:06 PM

मुंबई: 30 अप्रैल आज वो दिन है जब बाॅलीवुड का एक दिग्गज एक्टर हमेशा के लिए खामोश हो गया। ये दिग्गज एक्टर थे कपूर खानदान के चिंटू यानि ऋषि कपूर। कपूर परिवार को आज भी उनकी कमी बहुत खलती है। भले ही ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन फैमिली और फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं।

PunjabKesari

आज (30 अप्रैल 2024) को ऋषि कपूर की चौथी डेथ एनिवर्सरी है। ऐसे में एक बार फिर कपूर फैमिली से लेकर उनके फैंस तक हर किसी का आंखे उन्हें याद कर नम हैं।वहीं दिवंगत ऋषि कपूर की पत्नी और दिग्गज पत्नी नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और दामाद भरत साहनी ने एक्टर को याद कर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

PunjabKesari

 

नीतू कपूर

ऋषि कपूर नीतू कपूर की नीतू कपूर की जिंदगी के सबसे बड़े सपोर्टर थे। शादी के बाद का साथ करीब 40 सालों का रहा ऋषि के निधन ने नीतू को अंदर से तोड़कर रख दिया था। वह हर पल ऋषि जी को याद करती हैं। वहीं अब पति की चौथी डेथ एनिवर्सरी पर एक बार फिर नीतू जी की आंखें भर आईं। उन्होंने इंस्टा पर ऋषि संग बिताए लम्हों की हैप्पी तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा-'4 साल 🌸🙏 हमारे लिए जीवन आपके बिना कभी भी पहले जैसा नहीं हो सकता। ❤️'

 

PunjabKesari

पिता ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं रिद्धिमा

रिद्धिमा ने पिता ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके साथ अपनी बचपन की एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इसी के साथा रिद्धिमा ने लिखा-'जिन्हें हम प्यार करते हैं वे दूर नहीं जाते, वे हर दिन हमारे साथ चलते हैं।फॉरएवर मिस यू सो मच।'वहीं नीतू ने बेटी की इस पोस्ट को अपने हैंडल पर रीशेयर किया है।

PunjabKesari

दामाद ने शेयर की तस्वीर

रिद्धिमा के पति भरत साहनी ने भी अपने हैंडल पर एक फैमिली तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बेटी समारा,रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, नीतू और कृष्णा राज कपूर के साथ पोज देती नजर आईं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था-'हर याद के लिए आभारी हूं। आपकी गैरमौजूदगी गहराई से महसूस की जाती है।'

बता दें कि ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को 67 की उम्र में निधन हो गया था। वह ल्यूकेमिया से पीड़ित थे। वह अपने इलाज के लिए काफी समय तक न्यूयॉर्क में भी रहे थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Related News