माथे पर बिंदी और कानों में झुमका...विजयदशमी पर दादी की 100 साल पुरानी साड़ी में सजीं रिया चक्रवर्ती, शीशे में खुद को यूं निहारती दिखीं एक्ट्रेस

10/25/2023 1:06:08 PM

मुंबई: रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दिवा अपने दिवंगत प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स केस की वजह से सुर्खियों में थी। वहीं अब एक बार फिर वह चर्चा में हैं। इस बार रिया अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। रिया ने दशहरे के मौके पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की जो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गईं।

PunjabKesari

तस्वीरों में रिया ट्रेडिशनल कॉटन सिल्क साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। रिया ने रेड इंबॉयड्री वाली क्रीम कलर की साड़ी के साथ उन्हें रेड स्लवीव्लेस ब्लाउज पेयर किया है। मिनिमल मेकअप, कानों में गोल्डन झुमके, माथे पर लाल बिंदी लगाए रिया बेहद प्यारी लग रही हैं।

PunjabKesari

हेयरस्टाइल की बात करें तो रिया ने मैसी बन बनाया है। रिया के इस लुक की खासयीत ये है उन्होंने अपनी दीदा (दादी) की साड़ी पहनी है जो 100 साल पुरानी है। तस्वीरों में रिया खुद को शीशे में निहार रही हैं।

PunjabKesari

 इन तस्वीरों के साथ रिया ने लिखा-'शुभो बिजोया दशमी। यह मेरी दीदा (दादी) की साड़ी है। 100 साल पुरानी। अपने वंश को पहनना बहुत खास है।' रिया का यह पारंपरिक बंगाली लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वे उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो रिया हाल ही में रोडीज 19 ('Roadies 19: Karm Ya Kaand')में नजर आईं थीं। इस शो की ट्राॅफी उनकी टीम के प्लेयर वाशु जैन ने जीती थी। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News