सोनाक्षी-जहीर ने कंफर्म की शादी की खबरें, प्रियंका चोपड़ा के जेठ को हुआ स्किन कैंसर..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

6/13/2024 5:46:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के परिवार से एक बड़ी दुख वाली खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के जेठ और निक जोनस के बड़े भाई  व सिंगर कैविन जोनस कैंसर से जूझ रहे हैं। इस बात की जानकारी कैविन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले कई दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस 23 जून को कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग सात फेरे लेंगी। वहीं, अब सोनाक्षी और इकबाल ने खुद अपनी शादी की खबर कन्फर्म करते हुए एक डिजिटल इन्विटेशन शेयर किया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...


 

प्रियंका चोपड़ा के जेठ कैविन जोनस को हुआ स्किन कैंसर 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के परिवार से एक बड़ी दुख वाली खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के जेठ और निक जोनस के बड़े भाई  व सिंगर कैविन जोनस कैंसर से जूझ रहे हैं। इस बात की जानकारी कैविन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है, जिसके बाद उनके फैंस उनके लिए काफी चिंतित हो रहे हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

 

 


‘रेप कर देंगे, सिर धड़ से अलग कर देंगे.. धमकियों से डरीं ‘हमारे बारह’ की एक्ट्रेस अदिति 

तमाम विवादों में घिरने के बाद आखिरकार अन्नू कपूर की फिल्म 'हमारे बारह' से आखिरकार बैन हट गया है। फिल्म 14 जून को पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म से अदिति धीमान डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि, इससे पहले ही उन्हें कई मुसीबतों को सामना करना पड़ रहा है। उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अदिति ने फिल्म पर चल रहे विवाद और स्टार्स को मिली धमकियों पर खुलकर बात की।

 

हम रूमर्ड बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से पति-पत्नी बनने जा रहे..सोनाक्षी-जहीर ने कंफर्म की शादी की खबरें 

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले कई दिनों से अपनी  शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस 23 जून को कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग सात फेरे लेंगी। अभी तक कपल ने इन सब खबरों पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी थी। हालांकि, अब सोनाक्षी और इकबाल ने खुद अपनी शादी की खबर कन्फर्म करते हुए एक डिजिटल इन्विटेशन शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऑडियो मैसेज भी दिया है।  


 कियारा आडवाणी ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल, इन फिल्मों में दिखाया एक्टिंग का जलवा

कियारा आडवाणी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम बन गई हैं, उन्होंने अपनी आकर्षक ऊर्जा और स्क्रीन पर अपनी शानदार मौजूदगी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। हालांकि, उनकी प्रतिभा ग्लैमरस भूमिकाओं और आकर्षक डांस नंबरों से कहीं आगे जाती है। जैसा कि कियारा आडवाणी 13 जून को मनोरंजन की दुनिया में दस साल पूरे करने जा रही हैं, आइए उनके कुछ बेहतरीन प्रदर्शनों को देखें जो शायद आपकी नज़रों से ओझल हो गए हों, जो उनकी अविश्वसनीय अभिनय प्रतिभा और बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करते हैं।

 

 

19 महीने की हुई करण-बिपाशा की राजकुमारी, येलो फ्रॉक..बालों पर बटरफ्लाई पिन्स..एक दम डॉल सी लगी देवी
 
बिपाशा बसु और करण जौहर न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल हैं, बल्कि वह सुपर पेरेंट्स की लिस्ट में भी शामिल हैं। कपल की एक प्यारी सी बिटिया है, जिसका नाम देवी है। करण-बिपाशा अपनी लाडली को खूब प्यार करते हैं और उसकी हर जरूरतों का ध्यान रखते हैं। हाल ही में कपल की लाडली 19 महीने की हो गई है, जिसका जश्न मनाते हुए उन्होंने देवी संग कुछ क्यूट फोटोज शेयर की। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। 

 

राष्ट्रीय स्प्रिंटिंग प्रतियोगिता के लिए चुने गए गुरमीत चौधरी, एक्टर ने जाहिर की अपनी खुशी

 

गुरमीत चौधरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे फिट और स्टार्ट एक्टर्स में से एक हैं। साथ ही वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए खूब जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सीरी कमांडर करण सक्सेना के टीज़र के लिए खूब तारीफें बटोरी। अब गुरमीत को राष्ट्रीय स्प्रिंटिंग प्रतियोगिता के लिए चुना गया है और इसे लेकर एक्टर बेहद खुश हैं।

 

 

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीप को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा शख्स की हत्या का आरोप

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीप पर एक शख्स की हत्या का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने एक्टर और उनकी करीबी दोस्त पवित्रा गौड़ा सहित 11 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दर्शन थूगुदीप को सह-कलाकार पवित्रा गौड़ा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक्टर को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही दर्शन, गौड़ा और अन्य आरोपियों को उस घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए ले जाया गया, जहां अपराध हुआ था।

 

'27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है एक फौजी...' सनी देओल ने किया 'बॉर्डर 2' का ऐलान

साल 1997 में फिल्म 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स ने भूमिका निभाई थी। अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'बॉर्डर 2' का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर कर किया है।

केआरके ने बसपा प्रमुख मायावती पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, दर्ज हुआ केस

फेमस क्रिटिक और एक्टर केआरके यानि कमाल आर खान अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस पर केआरके ने बसपा प्रमुख मायावती पर 'आपत्तिजनक' टिप्पणी की, जिसके कारण उनके खिलाफ सहारनपुर में मामला दर्ज किया गया है। इंद्रपुर गांव में रहने वाले बसपा नेता सुशील कुमार ने एक्टर के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। सहारनपुर से बसपा कैंडिडेट और केआरके के भाई माजिद अली को मायावती ने निष्कासित कर दिया है।

शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हुए 'ठग लाइफ' के एक्टर, जोजू जॉर्ज की टूटी बाएं पैर की हड्डी  


साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फिल्ममेकर मणिरत्नम और कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' के एक्टर जोजू जॉर्ज को शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म के लिए एक हाई-रिस्क स्टंट सीक्वेंस करते समय जोजू के बाएं पैर की हड्डी टूट गई। कथित तौर पर स्टंट सीक्वेंस में हेलिकॉप्टर शामिल था, जिसके कारण उन्हें चोट लगी। शूटिंग पुडुचेरी में हो रही थी, लेकिन घायल होने के बाद वो कोच्चि लौट आए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News