रणबीर कपूर ने बताई सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह, कहा- मेरी कोशिश होती कि जितना हो सके प्राइवेसी को बचाकर रखूं

5/3/2023 11:36:47 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स में एक हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से लोगों का खूब दिल जीता है। हालांकि, फिल्मों में नजर आने वाले यह हीरो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडया से दूर रहने की वजह बताई है।

 

 

हाल ही में रणबीर कपूर ने बताया है कि उन्हें अपने फैंस से कनेक्ट करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जरूरत नहीं है। उनकी फिल्में ही काफी हैं, फैंस से जुड़े रहने के लिए। इसलिए उन्हें नहीं लगता कि सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए।

  

 

 


रणबीर का कहना है कि एक बार जब कोई कलाकार सोशल मीडिया पर आ जाता है, जो उन्हें खुद को एक निश्चित तरीके से पेश करना होता है। अगर कोई सोशल मीडिया पर होता है तो उसे खुद को एंटरटेनिंग तरीके से दिखाना पड़ता है और मेरे में वह बात नहीं है।


उन्होंने कहा, ''मैं कोशिश करता हूं कि जितना हो सके अपनी प्राइवेसी को बचाकर रख सकूं, जिससे जब भी मेरी फिल्म आए तो लोग सोचें कि अरे बहुत दिनों बाद इसकी फिल्म आ रही है। चलो देखकर आते हैं और वे लोग फिल्म देखने जाएंगे।''

 

काम की बात करें तो रणबीर कपूर को आखिरी बार फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। इसमें वह एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। वहीं अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म एनिमल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News