‘जी ले जरा’ से कटा priyanka chopra का नाम, आलिया-कटरीना के अलावा ये होगी फिल्म की नई हिरोइन!

7/1/2023 11:04:25 AM

मुंबई। आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड की टॉप मोस्ट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। ऐसे में तीनो की एक साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ आने वाली है। फैंस तीनो की जोड़ी को एक साथ ऑनस्क्रीन देखने के लिए एक्साइटेड हैं। लेकिन अब खबर सामने आईं हैं कि फिल्म से प्रियंका चोपड़ा बाहर हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार प्रियंका ने फिल्म से बाहर निकलने का फैसला अपनी मर्जी से लिया है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस या फिल्म प्रोडक्शन कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन एक वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस बात की पुष्टि कर दी है।     

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Movified (@movifiedbollywood)

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका ने अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है जिस कारण अब वे ‘जी ले जरा’ का हिस्सा नहीं बन सकती। प्रियंका ने फिल्म करने से इनकार दिया है तो अब सवाल उठता है कि कौन होगी जो प्रियंका की जगह लेंगी?

कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा या कियारा आडवाणी को प्रियंका की जगह लिया जा सकता है। हालांकि अभी इस बात को लेकर भी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। ऐसे में फैंस को इंतजार है ये जानने का कि आखिर कौन होगी ‘जी ले जरा’ की नई एक्ट्रेस।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News