शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम ने अपने हाथों से किया बिटिया सोनाक्षी का कन्यादान, जहीर ने पैर छूकर लिया सास-ससुर का आशीर्वाद

6/25/2024 2:29:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। कपल की कोर्ट मैरिज कई हिंदू रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुई, जिसकी तस्वीरें अब धीरे-धीरे इंटरनेट पर सामने आ रही हैं। अब हाल ही में सोनाक्षी के कन्यादान की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। एक्ट्रेस के मम्मी-पापा ने खुद अपने हाथों से अपनी बिटिया का हाथ जहीर के हाथों पर दिया। फैंस कपल की इस अनसीन तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि जहीर इकबाल में अपने दोनों हाथ खोल रखे हैं और शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा अपनी दुल्हन बनी बेटी का हाथ दामाद के हाथों पर दे रहे हैं। इस दौरान शत्रुघ्न काफी मायूस दिख रहे हैं। वहीं, सोनाक्षी इस दौरान काफी सीरियस दिख रही हैं। इस खास फोटो पर यूजर्स के खूब कमेंट सामने आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)


वहीं, एक वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद जहीर इकबाल अपने सास-ससुर के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। इस दौरान सोनाक्षी के पेरेंट्स के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। इसके बाद वह अपनी वाइफ को गले से लगा लेते हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने शादी में अपनी मां पूनम सिन्हा की 44 साल पुरानी साड़ी और ज्वेलरी पहनी थी। वह ऑफ व्हाइट साड़ी में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लगी थीं। वहीं जहीर भी अपनी दुल्हनिया संग ट्विनिंग करते नजर आए थे। 23 जून को शादी के बाद कपल ने उसी रात अपने दोस्तों और करीबियों को वेडिंग रिसेप्शन भी दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News