90 दशक के फेमस सिंगर मो. अजीज का हुआ निधन, बेटी ने दी जानकारी

11/27/2018 6:09:03 PM

मुंबई: 80 और 90 दशक के फेमस सिंगर मो. अजीज की आज मौत हो गई है। उन्होंने 64 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका जन्म 2 जुलाई 1954 को पश्चिम बंगाल के अशोक नगर में हुआ था। इस बात की जानकारी उनकी बेटी ने दी। उनके सेक्रेट्री बबलू ने बताया सोमवार रात उनका प्रोग्राम कोलकाता में था। मंगलवार दोपहर वो जब मुंबई एयरपोर्ट पर आए तो उनकी तबीयत खराब हो गई। कैब में बैठने के बाद उन्होंने ड्राइवर को बोला मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा हूं। फिर उन्हें नानावटी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया उन्हें हार्ट अटैक आया है और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News