नहीं रहे ''टाइटैनिक'' के कैप्टन एडवर्ड जे स्मिथ, एक्टर बर्नार्ड हिल ने 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

5/6/2024 11:38:59 AM

लंदन: हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म टाइटैनिक तो आप सब ने देखी ही होगी। अब इस फिल्म से जुड़े एक स्टार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि फिल्म शिप के कैप्टन का रोल निभाने वाले एक्टर बर्नार्ड हिल अब इस दुनिया में नहीं रहे।

PunjabKesari

 

जी हां, बर्नार्ड ने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी दुखी हैं और पूरी दुनिया से प्रार्थना संदेश जा रहे हैं। एक्टर ने अपने जीवन में काफी काम किया है।स्कॉटिश लोक संगीतकार बारबरा डिक्सन ने बर्नार्ड के निधन की खबर ट्विटर पर शेयर की। 

PunjabKesari


बारबरा ने ट्वीट कर लिखा-'मुझे बर्नार्ड हिल की मृत्यु के बारे में बताते हुए बहुत दुख हो रहा है। हमने जॉन पॉल जॉर्ज रिंगो और बर्ट, विली रसेल अद्भुत शो 1974-1975 में एक साथ काम किया। सचमुच एक अद्भुत अभिनेता। उनसे मिलना सौभाग्य की बात थी। आरआईपी बेनी x #बर्नार्डहिल।'

PunjabKesari

 

बर्नार्ड हिल ने ना सिर्फ टाइटैनिक बल्कि हॉलीवुड की शानदार फिल्म लॉर्ड ऑफ द रिंग में भी काम किया था। इस फिल्म के लिए भी उनको काफी याद किया जाएगा। ऐसा कहा जाता था कि फिल्मों के लिए वो लकी चार्म होते थे। 
 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News