एक्स हसबैंड अरबाज खान के घर के बाहर स्पॉट हुई Malaika Arora, लोग बोले-''एक्स हसबैंड से एलिमनी लेने आई होंगी''

5/2/2023 12:58:51 PM

मुंबई। मलाइका आए दिए मीडिया के कैमरे में स्पॉट हो जाती हैं। एक्ट्रेस की स्पॉट वीडियोज खूब वायरल भी होती हैं। इसी के चलते अब मलाइका का एक नया स्पॉट वीडियो सामने आया है। जहां वो अपने एक्स पति अरबाज खान के घर के बाहर नज़र आईं।

आपको बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान तलाक हो गया है, लेकिन दोनों अभी भी एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। मलाइका अरोड़ा बीते सोमवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुई। दरअसल, मलाइका अरोड़ा अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान के घर गई थीं।

PunjabKesari

मलाइका अरोड़ा अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान के घर के बाहर स्पॉट हुईं हैं। मलाइका अरोड़ा इस दौरान मोबाइल फोन पर बात करते हुए नजर आईं। मलाइका अरोड़ा की कई फोटोज सामने आईं हैं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा के अलग-अलग एंगल पोज सामने आए हैं।

मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्राउन कलर की पैंट पहनी हुई थी। वहीं, मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक कलर का चश्मा लगा रखा था। मलाइका अरोड़ा को अरबाज खान के घर के बाहर देख लोगों ने खूब कमेंट किए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि एक्स हसबैंड से एलिमनी लेने आई होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News