GF संग ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे अर्जुन, नीतू सिंह ने कहा ''घर का बच्चा और लवली मलाइका''

7/5/2019 12:17:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ न्यूयॉर्क में हॉलीडे एंजॉय कर रहे है। वहीं एक्टर ऋषि कपूर भी अपनी बीमारी का इलाज न्यूयॉर्क में करवा रहे है। ऐसे हाल ही में मलाइका और अर्जुन ऋषि से मिलने पहुंचे। इस बात की जानकारी ऋषि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। तस्वीर को शेयर करते हुए ऋषि कपूर लिखा- मलाइका और अर्जुन आने के लिए धन्यवाद। आशा करता हूं कि आपने रॉकेटमेन देखी होगी और रेड फार्म पर लंच भी किया होगा।

 

PunjabKesari

 

तस्वीर में ऋषि ने अर्जुन और मलाइका का हाथ पकड़े हुए है। वहीं व्हाइट टॉप में मल्ला बेहद ही खूबसूरत लग रही है। वहीं नीतू ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- Fun evening with our very own Ghar ka bacha Arjun n the Lovly malaika ❤️। 

 

PunjabKesari

 

बता दें कि अर्जुन कपूर, मलाइका के साथ अपना जन्मदिन मनाने न्यूयॉर्क रवाना हुए थे। अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने उन्हें एक खास तोहफा दिया था। मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी,जिससे इन्होंने अपने रिलेशन को ऑफीशियल किया था। 

 

View this post on Instagram

Celebrating 4th of July .....#nyc

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News