जिसके लिए आज दूनिया है पागल, 1950 में ही वो काम कर चुकी है लता मंगेशकर
8/21/2018 4:47:04 PM
मुंबई: बॉलीवुड की फेमस सिंगर लता मंगेशकर इन दिनों एक तस्वीर को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि लता की ये तस्वीर सन 1950 की है। लेकिन इस तस्वीर का रिश्ता आज के जमाने से काफी गहरा है। रिश्ता है कि ये तस्वीर कोई आम तस्वीर नहीं बल्कि एक सेल्फी है। लता ने तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, नमस्कार, आज एक अपनी खुद की क्लिक की हुई एक तस्वीर शेयर कर रही हूं। यह 1950 के दशक में क्लिक की थी। इसे आज सेल्फी के नाम से जाना जाता है।
Namaskar.Sharing my ‘self clicked’ picture, which was clicked in
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 20, 2018
1950’s
Today, it’s known as ‘selfie’ pic.twitter.com/5wXZtOxXMT
इस तस्वीर के लिए लता के फैन्स उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। फैंस छोड़िए मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, आप हमेशा वक्त से आगे रही हैं, ये एक बेहतरीन तस्वीर है। अब जहां तस्वीर की तारीफ हो रही थी तो दिनेश कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा, वाह दीदी ! पहली बार अंग्रेजी में पोस्ट। बहुत सुन्दर लग रही मेरी दीदी। पहले जो कैमरे का 'सेल्फ क्लिक' होता था, वो ही आज 'मोबाइल-सेल्फी' कहलाता है।