बाली पहुंची कपूर फैमिली, पूल पार्टी में मुस्कुराती दिखी ख़ुशी और शनाया कपूर
8/18/2019 11:48:16 AM
बॉलीवुड तड़का टीम। जान्हवी कपूर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनकी छोटी बहन ख़ुशी कपूर और चचेरी बहन शनाया कपूर बाली में बीच पार्टी कर रहीं हैं। दोनों बहनें पिछले सप्ताह से वहीँ हैं, और अपनी फैमिली के साथ शादी में शामिल होने आई हैं। ख़ुशी के पास कंपनी के लिए पिता बोनी कपूर हैं, और शनाया अपने पिता संजय कपूर, माँ महीप कपूर और उनके छोटे भाई के साथ शादी में आई हैं। फैमिली के पूल टाइम स्पेंड करते की तस्वीरें इंटरनेट पर आई हैं।
ख़ुशी और शनाया ने कैमरे को देखकर पोज दिए। यह शादी श्रीदेवी के करीबी दोस्त ऑर्गेनाइज कर रहे हैं और यह शादी नेहा कक्कर और नोरा फतेही जैसे आर्टिस्ट की परफॉर्मेंस की वजह से चर्चा में है। दोनों बहनें बीच पार्टी आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। शनाया ने अपनी मां के साथ भी एक पोज दिया।
अभी हाल में दोनों फैमिली को एक शादी में देखा गया था। ख़ुशी और शनाया अपने शानदार आउटफिट्स में काफी स्टनिंग लग रहे थे और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर और उनके फैन क्लब द्वारा काफी शेयर की गई थीं। फिलहाल शनाया भी अपने बॉलीवुड ब्रेक के लिए तैयार हैं। उनके फैंस को बेसब्री से उनके डेब्यू का इंतज़ार है।