दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा! 2 साल पहले किया था बेटी वामिका का स्वागत
9/30/2023 12:26:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. लगता है बॉलीवुड के मशहूर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर फिर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। विरुष्का ने दो साल पहले ही बेटी वामिका का स्वागत किया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही अपने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दूसरे बेबी को जन्म देंगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। अनुष्का अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। वो इस वक्त सेकेंड ट्राइमेस्टर में हैं। माना जा रहा है कि वह पिछली बार की तरह इस बार भी प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज में फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर करेंगी।
कैसे उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाहें
अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को इस वजह से हवा मिल रही है, क्योंकि कुछ समय पहले एक्ट्रेस को पति विराट के साथ मुंबई के एक मैटरनिटी क्लीनिक में देखा गया था। कहा जा रहा है कि उस वक्त अनुष्का और विराट ने पैपराजी को तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट न करने की गुजारिश की थी। यही नहीं, बीते कुछ दिनों से अनुष्का मीडिया लाइमलाइट से भी दूर हैं।
बता दें, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जनवरी 2021 में बेटी वामिका कोहली का स्वागत किया था। कपल की लाडली अब ढाई साल की हो गई है, लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बच्ची का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Shankh Upay In Margshirsha Month: मार्गशीर्ष माह में खूब बजाएं शंख, धन-धान्य में होगी वृद्धि

Ashunya Shayan Vrat: जो पति अपनी पत्नी से करते हैं प्यार, वो आज अवश्य करें ये काम

Tarot Card Rashifal (28th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

December 2023 Aries Horoscope: मेष राशि मासिक राशिफल