Bollywood Top News: स्टेज पर परफॉर्म करते दिग्गज एक्टर सतीश जोशी का निधन...नुसरत जहां ने 2 साल बाद दिखाई बेटे की झलक

5/13/2024 7:32:57 PM

मुंबई: मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आई। मराठी फिल्म और टीवी एक्टर सतीश जोशी का निधन हो गया है। एक इवेंट में मंच पर परफॉर्मेंस के दौरान अचानक उनका निधन हो गया। इसके अलावा  कन्नड़ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस पवित्रा जयराम अब हमारे बीच नहीं रही। सड़क हाड़से में पवित्रा जयराम की जान चली गईं। इतना ही नहीं कन्नड़ एक्टर चेतन चंद्रा को लेकर एक बुरी खबर सामने आई। क्टर पर देर रात हमला हो गया। इन सबके अलावा नुसरत जहां के लाडले की तस्वीरों ने खूब चर्चा बटोरी। पढ़ें बाॅलीवुड से जुड़ी खबरें..
 

 

 

स्टेज पर परफॉर्म करते दिग्गज एक्टर सतीश जोशी का निधन 

 

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मराठी फिल्म और टीवी एक्टर सतीश जोशी का निधन हो गया है। एक इवेंट में मंच पर परफॉर्मेंस के दौरान अचानक उनका निधन हो गया। एक्टर की मौत की जानकारी उनके दोस्त राजेश देशपांडे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है। इस खबर के बाद उनके फैंस और मराठी सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Cuteness Overloaded: नुसरत जहां ने 2 साल बाद दिखाई बेटे की झलक

 बंगाली एक्ट्रेस और 'TMC' सांसद नुसरत जहां इस समय सपनों के राजकुमार यश दासगुप्ता के साथ एक खुशहाल जीवन जी रही हैं। नुसरत ने  21 अगस्त 2021 को एक बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने यीशान जे दासगुप्ता रखा है। बेटे के जन्म से लेकर अभी तक दोनों ने अपने बच्चे के लिए नो-पिक्चर पॉलिसी का विकल्प चुना था। लेकिन अब प्यारी मां ने लगभग 2 साल बाद अपने लाडले  के चेहरे का दीदार फैंस को करवाया। दरअसल,12 मई को दुनियाभर में मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया। इस खास दिन पर हर किसी ने अपनी मां के साथ समय बिताया और उन्हें स्पेशल फील करवाया। बी-टाउन स्टार्स ने भी मदर्स डे पर मां संग बिताई हसीन यादों को शेयर किया। ऐसे में नुसरत ने भी  ने इसी खास मौके उन्होंने लाडले की झलक दिखा दी जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

 

कार एक्सीडेंट में TV एक्ट्रेस पवित्रा जयराम की दर्दनाक मौत

कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि कन्नड़ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस पवित्रा जयराम अब हमारे बीच नहीं रही। सड़क हाड़से में पवित्रा जयराम की जान चली गईं। ये दुर्घटना हैदराबाद के मेहबूब नगर के पास हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कार एक बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्ट्रेस की मौके पर ही मौत हो गई। पवित्रा के निधन की खबर से परिवार और इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

RCB की जीत के बाद अनुष्का शर्मा में जगा जोश

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। फरवरी में दूसरी बार मां बनीं अनुष्का इस समय अपने बेटे अकाय कोहली की परवरिश में बिजी हैं। इसके बावजूद भी उन्हें अक्सर क्रिकेटर पति विराट कोहली के स्पोर्ट में स्टेडियम में देखा जाता है।  जब भी विराट पिच पर उतरते हैं अनुष्का शर्मा उनका सपोर्ट सिस्टम बनकर स्टेडियम में नजर आती हैं। वहीं बीते दिन के मैच में भी अनुष्का विराट का साथ देती नजर आईं। इस दौरान जैसे ही विराट की टीम RCB जीतती है अनुष्का शर्मा तो खुशी से उछल पड़ती हैं।

 

देर रात चेतन चंद्रा पर हुआ जानलेवा हमला, खून से लथपथ हुए एक्टर



कन्नड़ एक्टर चेतन चंद्रा को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। पीयूसी, प्रेमिज्म, राजधानी और जरासंध जैसी लोकप्रिय फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर पर देर रात हमला हो गया। इस बात की जानकारी देते हुए एक्टर ने सोशल मीडिया पर खुद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देख चेतन के फैंस चिंता में आ गए हैं और उनका हाल पूछ रहे हैं।

Video: लाइन में लगकर जूनियर एनटीआर ने डाला वोट, लोगों से की मतदान करने की गुजारिश

देश में इन दिनों चुनावी माहौल चल रहा है। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग हो रही है। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी मतदान में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं और अन्य लोगों को भी वोट डालने के लिए इंस्पायर कर रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर जूनियर एनटीआर ने जुबली हिल्स के मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला, जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं ओलिविया मुन, करवा चुकी हैं 5 सर्जरी


कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी दुनिया में काफी तेजी बढ़ रही है। आए दिन इसके मामलों में वृद्धि होती नजर आती है। अब तक कई बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स भी इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं। कई स्टार्स तो इस जानलेवा बीमारी से अपनी जान भी गंवा चुके हैं, लेकिन कईयों ने कैंसर से जंग भी जीती है। वहीं, हाल ही में अमेरिकन एक्ट्रेस ओलिविया मुन के कैंसर से जूझने का खुलासा हुआ है, लेकिन वह बहुत ही पॉजिटिव तरीके से इससे जंग लग रही हैं।

 

Love In The Air: करीना का सैफ संग लिपलाॅक

करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के रॉयल और आईटी कपल हैं। दोनों एक दशक से अधिक समय से खुशी-खुशी शादीशुदा जीवन जी रहे हैं। कपल के दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है।  फैंस इस कपल को प्यार से 'सैफीना' भी बुलाते हैं। शादी के कई साल बाद भी इस कपल को अक्सर एक-दूजे के प्यार में रंगे देखा जाता है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया जिसमें सैफीना का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

मदर्स डे पर ससुराल और मायके वालों संग आलिया की ट्विनिंग

  रविवार 12 मई को मदर्स डे मनाया गया। ये दिन हर साल मई के दूसरे रविवार को ही मनाया जाता है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी मां के साथ पोस्ट करता नजर आया। सारा अली खान, अनन्या पांडे से लेकर सायरा बानो खान समेत कई स्टार्स ने अपनी मांओं के नाम स्पेशल पोस्ट शेयर किया। वहीं देर रात आलिया भट्ट ने उन लोगों पर प्यार बरसाया जो उनकी जिंदगी में सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। आलिया भट्ट का अपनी मां सोनी राजदान और अपनी सास नीतू कपूर के साथ एक प्यार भरा रिश्ता है।  

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं भारती सिंह


  सभी को हंसाने वाली काॅमेडियन भारती सिंह बीते कुछ दिनों से दर्द में थीं। उन्हें कुछ दिन पहले बहुत ज्यादा पेट में दर्द हुआ था। उसके बाद उन्हें कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां पता चला था कि उनकी किडनी में स्टोन है। उन्होंने पित्ताशय की पथरी के कारण काफी दर्द और परेशानी झेला। उन्हें अपनी 'डांस दीवाने 4' की शूटिंग जल्दी खत्म करनी पड़ी क्योंकि उन्हें सर्जरी करानी थी। वहीं अब भारती ने अपने लेटेस्ट ब्लाॅग में बताया कि उनकी गॉलब्लेडर सर्जरी हो गई है जिसमें स्टोन को निकाल लिया गया है।  

 

उसके पास एक सगी मां.. सौतेली बेटी ने दीया मिर्जा को आज तक नहीं पुकारा मां

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने 15 फरवरी साल 2021 में में बिजनेसमैन वैभव रेखी संग दूसरी शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीने बाद 14 मई को एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अव्यान रखा हालांकि नन्हें राजकुमारे के आने से पहले दीया मिर्जा एक मां बन चुकी थीं। दरअसल, दीया के पति वैभव रेखी की बेटी समायरा है जो एक्ट्रेस की सौतेली बेटी है। यूं तो दीया मिर्जा अपनी सौतेली बेटी संग काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं, लेकिन समायरा ने आज तक एक्ट्रेस को मां नहीं बुलाया। जी हां, दीया ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया। 

समंदर किनारे 'तारक मेहता' की छोटी 'सोनू' का ड्रीमी प्रपोजल

 

 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छोटी सोनू भिड़े तो आप सबको याद ही होगी। छोटी सोनू का रोल एक्ट्रेस झील मेहता ने निभाया था। झील मेहता इन दिनों इंडस्ट्री से दूर हैं हालांकि वह पर्सनल लाइफ के चलते खबरों में बनीं रहती हैं।झील मेहता जल्द ही दुल्हनिया बनने वाली हैं। जी हां, झील मेहला लंबे समय से आदित्य दुबे को डेट कर रही हैं। कुछ  कुछ महीनों पहले ही दोनों का रोका हुआ था। वहीं अब झील ने शादी से पहले घुटनों पर बैठकर बॉयफ्रेंड को प्रपोज कर दिया है।

हे प्रभु ये क्या हुआ कैसे हुआ...टकली हुई उर्फी जावेद!

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उर्फी ने इस बार कुछ ऐसा किया है जिसे देखने के बाद हर कोई अपनी आंखें मसलने पर मजबूर हो गया है। उर्फी अपने साथ कुछ ऐसा करेंगी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। उन्होंने किसी तरह की प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है, बावजूद इसके वो पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं।दरअसल, उर्फी ने अपने सारे बाल कटवा लिए हैं। जी हां, उर्फी टकली हो गई हैं। इस लुक की तस्वीर उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Related News