गुरमीत चौधरी बने रियल लाइफ हीरो..तारिणी पेशावरिया के घर आया नन्हा शहजादा...पढ़े मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरें

10/6/2023 8:15:08 PM

मुंबई: टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गुरमीत सड़क किनारे अचानक ही गिरे शख्स को CPR देते नजर आ रहे हैं। बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को भी महादेव बेटिंग ऐप Mahadev Betting App से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेज दिया। ब्यूटी एंड फैशन ब्लॉगिंग फील्ड में फेमस तारिणी पेशावरिया के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। तारिणी पेशावरिया के घर बेटे की किलकारी गूंजी है। आइए डालते हैं बी-टाउन की टाॅप 10 खबरों पर एक नजर... 


रियल लाइफ हीरो बने गुरमीत चौधरी: सड़क पर बेहोश गिरे शख्स की CPR देकर बचाई जान 

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ना केवल एक टैंलेंड स्टार हैं बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं। इस बात का सबूत उनका वायरल हो रहा वीडियो है। वीडियो में गुरमीत सड़क किनारे अचानक ही गिरे शख्स को CPR देते नजर आ रहे हैं। आसपास पूरी भीड़ जमा हो गई और हर कोई गुरमीत चौधरी को देख रहा था।

 

Mahadev Betting App: बाॅलीवुड स्टार्स पर ED का शिकंजा, रणबीर-हिना के बाद अब श्रद्धा कपूर को भेजा नोटिस
 

बी-टाउन में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपने पैरपसार लिया। बाॅलीवुड के कई स्टार्स अब प्रवर्तन निदेशालय के शिकंजे में फंस गए हैं। वहीं अब इस मामले में बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को भी महादेव बेटिंग ऐप Mahadev Betting App से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेज दिया।

मां बनीं पॉपुलर ब्यूटी ब्लॉगर तारिणी पेशावरिया, घर गूंजी बेटे की किलकारी 

 

ब्यूटी एंड फैशन ब्लॉगिंग फील्ड में फेमस तारिणी पेशावरिया के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। तारिणी पेशावरिया के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। फैशन ब्लाॅगर ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। तारिणी ने यूं तो 29 सितंबर को बेटे को जन्म दिया लेकिन इसकी जानकारी उन्होंने 5 अक्टूबर को दी। 

'मेड इन हेवन' फेम ईशा चोपड़ा संग 70 साल के बुजुर्ग ने की गंदी हरकत


ग्लैमर इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में तो खूब नाम कमाया, लेकिन कहीं न कहीं उन्हें शोषण का शिकार होना पड़ा। अब तक कई एक्ट्रेसेस अपने साथ हुए मानसिक और शारीरिक शोषण पर खुलकर बात कर चुकी हैं। अब हाल ही में फिल्म 'नीरजा' और वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' में नजर आईं एक्ट्रेस ईशा चोपड़ा ने अपने साथ हुए बुरे अनुभव को फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे जानकर उनके फैंस काफी हैरान हैं। 

 


समंदर किनारे समय बिता रही हैं विक्रांत मैसी की प्रेग्नेंट पत्नी,व्हाइट मैक्सी ड्रेस में शीतल ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप


'मिर्जापुर' के 'बबलू पंडित' उर्फ विक्रांत मैसी की लाइफ में ढेर सारी खुशियों ने दस्तक दी है। विक्रांत मैसी जल्द पापा बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी विक्रांत ने 24 सितंबर को दी थी। वहीं अब विक्रांत की पत्नी शीतल ने पहली बार बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीर शेयर की है।

 

'शायद वहीं हूं,काला जादू जानती हूं' सुशांत के सुसाइड के बाद मिले 'चुड़ैल' टैग पर रिया की प्रतिक्रिया

साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लोगों के निशाने पर आ गईं थीं। रिया को पूरे विवाद में 'बलि का बकरा' बनाया गया था, जिसके चलते एक्ट्रेस को काफी नफरत और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने रिया को एसएसआर की मौत के पीछे का कारण मान लिया था।  इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें चुड़ैल का टैग दे दिया था। वहीं अब सुशांत के निधन के तीन साल बाद इन सभी टैग्स को लेकर खुलकर बात की।  उन्होंने सुशांत की मौत की जांच के दौरान उन्हें 'चुड़ैल' कहने वालों व उनसे नफरत करने वालों पर पलटवार किया।

 

'9 महीने से बेटे से नहीं मिला' श्वेता पर पूर्व पति अभिनव ने फिर लगाए आरोप

वी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। प्रोफैशनल लाइफ में जहां श्वेता का ग्राफ बेहद अच्छा है। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ बेहद ही उतार-चढ़ाव देखा क्योंकि उन्होंने दो बार शादी की और उनकी दोनों शादियाँ असफल रहीं। श्वेता और उनके दूसरे पति अभिनव कोहली अभी भी अपने अलगाव को लेकर लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं। हाल ही में एक वेब साइट से बातचीत में अभिनव ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि श्वेता पिछले नौ महीने से अपने बेटे रेयांश से मिलने नहीं दे रही है। ऐसे में अभिनव ने  फिर से बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है और अपील की है कि उन्हें अपने बेटे से मिलने दिया जाए।

 

मोम के पुतले के लिए नाप देने दुबई पहुंचे अल्लू अर्जुन, बने तुसाद म्यूजियम में पहुंचने वाले पहले तेलगू एक्टर

'पुष्पा: द राइज' से हर किसी के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। पहले जहांअल्लू अर्जुन, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के चलते खबरों में बने रहे हैं। वहीं अब एक्टर ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। अर्जुन इन दिनों अपने वैक्स स्टैच्यू को लेकर लाइमलाइट में हैं। जी हां, आपने सही सुना।  एक्टर का मोम का पुतला दुबई स्थित मैडम तुसाद में लगाया जाएगा।

 

नई नवेली दुल्हन परिणीति का गृहप्रवेश

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा में अपने जीवन का प्यार मिला। एक्ट्रेस जिसे यकीन था कि वह किसी राजनेता से कभी शादी नहीं करेगी आखिर में उन्होंने एक पाॅलिटिशियन को ही अपने जीवन साथी के रूप में चुना। कपल ने इसी साल राजस्थान के उदयपुर में 24 सितंबर को शादी रचाई। उनकी शादी के जश्न की तस्वीरें और वीडियो अभी भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच नई नवेली दुल्हन परिणीति का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह ससुराल में गृहप्रवेश करती दिख रही हैं।

 

राज कुंद्रा के कमेंट पर भड़की उर्फी जावेद ने किया पलटवार


 एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील वीडियो मामले में नाम सामने आने के बाद अक्सर चर्चा में रहे हैं। हालांकि, उस केस से राहत मिलने के बाद वह हमेशा अपने चेहरा कवर किए ही नजर आए। हाल ही में राज ने उर्फी जावेद को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिस पर एक्ट्रेस ने भी जोरदार पलटवार किया है। उर्फी ने राज को करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News