भतीजे के बर्थडे बैश पर एकता कपूर का गरीब बच्चों को न्योता, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

6/2/2019 6:32:10 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कपूर का बर्थडे 1 जून को 3 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया, जहां बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंची। इस पार्टी में तुषार की बहन और प्रोड्यूसर एकता कपूर भी पहुंची। हाल ही में अब पार्टी के एक दिन बाद एकता की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रही हैं। 

PunjabKesari, एकता कपूर इमेज, एकता कपूर फोटो, एकता कपूर पिक्चर

इस वीडिय में जब एकता भतीजे की बर्थडे सेलिब्रेशन से वापिल लौट रही थीं, तभी कुछ गरीब बच्चे और महिलाएं उनके पास आ जाते हैं। वहीं, एकता उनसे पूछती हैं कि उन्हें खाना मिला या नहीं। इसके बाद एकता उन्हें कहती हैं कि वो खाना खाकर जाएं।

PunjabKesari, एकता कपूर इमेज, एकता कपूर फोटो, एकता कपूर पिक्चर

इतना कहकर एकता कार में बैठने लगती हैं कि तभी वो बच्चे उनसे हाथ मिलाने की इच्छा जाहिर करते हुए अपना हाथ आगे बढ़ा देते हैं। एकता बच्चों की तरफ देखती हैं और मुस्कुराकर उनसे हाथ मिलाती हैं और कार में बैठ जाती हैं। कार में बैठने के बाद एकता कार का शीशा खोलती हैं और उन्हें एक बॉक्स देती हैं जिससे बाहर खड़े बच्चे खुश हो जाते हैं। 

PunjabKesari, एकता कपूर इमेज, एकता कपूर फोटो, एकता कपूर पिक्चर

एकता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लोग उनकी इस वीडियो पर कमेंट कर एकता की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि एकता बहुत दयालु हैं और हमेशा दूसरों की मदद करती हैं।

PunjabKesari, एकता कपूर इमेज, एकता कपूर फोटो, एकता कपूर पिक्चर

बता दें कि तुषार के बेटे के बर्थडे में उनके पिता और एक्टर जितेंद्र अपनी पत्नी शोभा कपूर के साथ यहां पहुंचे थे। परिवार के अलावा पार्टी में करण जौहर अपने दोनों बच्चों यश और रूही, सोहा अली खान भी अपनी बेटी इनाया और कांची कौल भी अपने बच्चों के साथ यहां पहुंचीं थीं।

PunjabKesari,  एकता कपूर इमेज, एकता कपूर फोटो, एकता कपूर पिक्चर
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News