दुखदः नहीं रहे मशहूर निर्देशक और एक्टर मोहन महर्षि, 83 की उम्र में हुआ निधन

5/10/2023 9:57:21 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक, एक्टर और नाटककार मोहन महर्षि का निधन हो गया है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के निदेशक 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।


 
मोहन महर्षि को आइंस्टीन (1994), राजा की रसोई , विद्योत्तमा और सांप सीढ़ी जैसे क्रांतिकारी नाटकों के लिए जाना जाता था। उन्होंने अंधयुग, रानी जिंदन (पंजाबी), ओथेलो, मदर का भी निर्देशन किया था। 

 

निर्देशन के क्षेत्र में 1992 में संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड मिला था। इसके अलावा उन्होंने श्याम बेनेगल के भारत एक खोज में भी काम कर चुके थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News