एक बार फिर दीपिका ने रणवीर संग लिए सात फेरे, Ex बाॅयफ्रेंड रणबीर कपूर बने शादी के गवाह
3/20/2019 3:45:43 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते साल इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। कुछ समय बाद दीपिका-रणवीर की रॉयल शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तब से अब तक दोनों को डिनर डेट, एयरपोर्ट और अवॉर्ड फंक्शन में साथ-साथ देखा जाता है। वहीं अब दोनों ने एक बार फिर सात फेरे लिए।
इस बार ये शादी प्राइवेट नहीं थी और इस शादी के गवाह दीपिका के एक्स बाॅयफ्रेंड रणबीर कपूर बने। दरअसल, मंगलवार रात दीपिका-रणवीर एक अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे। इस अवॉर्ड शो को कार्तिक आर्यन और विक्की कौशल ने होस्ट किया। इन दोनों ने ही रणवीर-दीपिका की शादी करवाई। इस दौरान की वीडियो सोशल साइट पर भी काफी वायरल हो रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही फिल्म 'छपाक' की शूटिंग शुरू करेंगी। शादी के बाद ये दीपिका की पहली फिल्म होगी। वहीं रणवीर फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित होगी। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगे।