बेबीमून एंजॉय कर लंदन से लौटे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, ब्लैक आउटफिट में एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

6/25/2024 12:58:03 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। कपल पिछले दिनों लंदन में बेबीमून मना रहा था। अब रणवीर और दीपिका वापिस भारत लौट आए हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। 

PunjabKesari

तस्वीरों में दीपिका ब्लैक टॉप और ट्राउजर में नजर आ रही है। इसके ऊपर से एक्ट्रेस ने मैचिंग जैकेट पहनी हुई है। लाइट मेकअप, ब्लैक चश्मा और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है।

PunjabKesari

वहीं रणवीर व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और श्रग में हैंडसम लग रहे हैं। ग्रे कैप और चश्मे से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

PunjabKesari

दोनों एक-दूसरे का हाथ थाम कर चलते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर और दीपिका हंसते हुए पैपराजी को पोज दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो दीपिका की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दीपिका के साथ अमिताभ बच्चन और प्रभास हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur


Related News