दुखद: नहीं रही 'दंगल' की छोटी 'बबीता फोगाट',19 की उम्र में सुहानी भटनागर ने ली अंतिम सांस

2/17/2024 2:14:45 PM

मुंबई: बी-टाउन से हाल ही में दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी।

PunjabKesari

अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है।

PunjabKesari

 

 

खबरों की मानें तो वह लंबे समय से बीमार थी। उनके पूरे शरीर में फ्लूइड का जमा होना बताया जाता है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं और  उनका इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं।

PunjabKesari

जवान बेटी के यूं चले जाने से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।  आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

PunjabKesari

सुहानी भटनागर बॉलीवुड की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उन्हें आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंग में बबीता फोगट के रोल के लिए जाना जाता है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। उन्होंने कई टेलीविजन ऐड्स में भी काम किया था। 'दंगल' के बाद सुहानी के पास कई फिल्मों के ऑफर आए लेकिन उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News